Aarya 3 : लौट आई शेरनी, ‘आर्या 3’ के टीजर में नजर आया सुष्मिता सेन का बेखौफ अंदाज, देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Aarya 3 : साल 2023 की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘आर्या 3’ का टीजर रिलीज हो गया है।
चंद मिनट के इस टीजर में सुष्मिता सेन के बेखौफ अंदाज को दिखाया गया है।
बता दें, सुष्मिता सेन ‘Aarya 3 ‘ के तीसरे पार्ट में पहले से भी ज्यादा खूंखार अवतार में नजर आने वाली हैं।
इस बार वह अपने परिवार को बचाने की खातिर हर हद पार
करने के लिए तैयार हैं। लेकिन, इस खतरनाक खेल में उनकी जान….।
टीजर में मिला नए ट्विस्ट एंड टर्न्स का हिंट
ट्रेलर की शुरुआत सुष्मिता सेन के एक डायलॉग से होती है। वह कहती हैं,
”जिस कहानी की शुरुआत मेरे हाथ में नहीं थी, उस कहानी का अंत तो मुझे ही करना था।
लेकिन, इसका अंत इस तरह होगा, ये मैंने कभी नहीं सोचा था।
” डायलॉग के खत्म होते ही गोली सुष्मिता सेन के शरीर के आर-पार चली जाती है और वह गिर जाती हैं।
‘Aarya 3 ‘ के ट्रेलर ने दर्शकों के मन में कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या तीसरे पार्ट में सुष्मिता सेन की मौत हो जाएगी? क्या वह दुश्मनों को मार गिराने में नाकामयाब हो जाएंगी?
https://www.instagram.com/reel/CyLOHFHon_a/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ed3adbcd-78b5-4a7b-a41f-356728387d76&ig_mid=9836DB75-7207-4DB7-A496-DC87BD08599E
आर्या 3 में लोगों को…. – सुष्मिता
सीरीज के बारे में बात करते हुए सुष्मिता सेन ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘
‘तीसरे सीजन में लोगों को आर्या की शक्तियों का पता चलेगा।
इस सीजन में वह अपने दुश्मनों पर हमला करेगी और अपने परिवार की खातिर खतरों से जूझते हुए
अपना खुद का साम्राज्य बनाएगी। अपने करीबी लोगों की रक्षा के लिए किसी भी हद को पार कर जाएगी।”
बता दें, ‘आर्या’ का तीसरा पार्ट डिज्नी+हॉटस्टार पर 3 नवंबर से स्ट्रीम होने वाला है।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
