Aayusman card :क्या अभी तक आपका नहीं बना आयुष्मान कार्ड? अपने स्मार्टफोन से खूद बनाए आयुष्मान कार्ड 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Aayusman card :क्या अभी तक आपका नहीं बना आयुष्मान कार्ड? अपने स्मार्टफोन से खूद बनाए आयुष्मान कार्ड

Aayusman card: सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत

आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,

- Advertisement -
- Advertisement -

ताकि एक भी पात्र व्यक्ति कार्ड से वंचित नहीं रहे। इसी उद्देश्य से लायंस क्लब जौनपुर मेन

द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कार्ड बनवाने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है।

नगर के मुफ्ती मोहल्ला में शनिवार को शिविर लगाकर लोगों को घर बैठे कार्ड बनाने के लिए

जागरूक किया गया। शिविर में लगभग सौ से अधिक पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

यह भी पढ़ें :अब भाग-दौड़ नहीं, इन 5 आसान तरीकों से घर बैठे बन जाएगा Aayusman card 

इसके साथ ही अन्य लोगों को भी कार्ड बनवाने के लिए जागरूक व प्रेरित किया गया।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगी मदद

संयोजक सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि इस योजना से गरीब और आर्थिक रूप से

कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जाती है। आयुष्मान भारत योजना के तहत

सभी लाभार्थी परिवारों की आयुष्मान कार्ड की सूची जारी की जाती है

और सभी लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराया जाता है

कार्डधारक योजना का लाभ किसी भी सरकारी अस्पताल या सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पताल से ले सकता है

और पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसके साथ ही

यदि लाभार्थी के परिवार में से कोई बीमार है तो उनका इलाज भी निश्शुल्क किया जाता है।

इस योजना के तहत परिवार को इंश्योरेंस का लाभ भी उपलब्ध कराया जाता है।

मोबाइल फोन से खुद बना सकते है Aayusman card

सचिव जीहशम मुफ्ती ने कहा कि मोबाइल से खुद लाभार्थी आयुष्मान एप

डाउनलोड कर बेनिफिशरी के रूप में लागिग कर स्वयं अपना कार्ड बना सकते हैं।

उन्होंने कार्ड बनवाने के लिए पात्रता बताते हुए कहा कि अंत्योदय राशन कार्ड (लाल कार्ड) धारक व

पात्र गृहस्थी राशन कार्ड (सफेद कार्ड) धारक जिनमें छह या इससे अधिक यूनिट है

व 2011 के सर्वे के अनुसार भारत सरकार द्वारा जारी लिस्ट के तहत छूटे हुए लाभार्थी

आयुष्मान एप से या सरकारी राशन की दुकान पर या जनसेवा केंद्र से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...