3.50 लाख का पर्स लेकर जिम पहुंचीं Tejasswi Prakash,हर तरफ हो रही चर्चा
Tejasswi Prakash: नागिन’ सीजन 6 से खूब सुर्खियां बटोरने वाली
एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) हाल ही में जिम के बाहर स्पॉट हुईं.
इस दौरान एक्ट्रेस की कार से बाहर निकलते हुए और जिम के अंदर जाते हुए की
फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. लेकिन इस फोटो में एक्ट्रेस के लुक से ज्यादा उनके एक
बैग ने लोगों का ध्यान खींचा है जिसकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है.
जिम के बाहर हुईं स्पॉट
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) जिम के बाहर नियॉन कलर के
टाइट्स के साथ व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप में स्पॉट हुईं. एक्ट्रेस ने बालों को बांधकर पोनी की हुई है
और न्यूड मेकअप किया है. एक्ट्रेस जैसे ही कार से बाहर निकलीं तो
लोगों की नजर उनके ब्लैक कलर के बैग पर पड़ी जिसने सुर्खियां बटोर ली.
https://www.instagram.com/_u/pinkvillatelly/?utm_source=ig_embed&ig_rid=228e23e2-a236-49e5-a338-612794f7474c&ig_mid=9CEB98C9-551D-49B6-8A34-7FD36F514366
साढ़े तीन लाख का है बैग
टीवी की नागिन कार से ब्लैक कलर का बैग निकालते हुए दिखीं.
ये बैग देखने में तो काफी सिंपल है लेकिन जिस ब्रांड का है वो काफी ज्यादा महंगा है.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने जो बैग पकड़ा हुआ है वो आर्म कैंडी का है
जिसकी कीमत करीबन 3 लाख 47 हजार रुपये है. एक्ट्रेस का
ये सिंपल सा बैग कीमत की वजह से देखते ही देखते लोगों की नजरों में आ गया.
एक एपिसोड के ले रहीं 2 लाख रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी प्रकाश एक एपिसोड के करीबन 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं.
निजी लाइफ की बात करें तो तेजस्वी करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं.
आए दिन ये दोनों सितारे एक साथ कैमरे में कैद हो जाते हैं. इन दोनों की लव स्टोरी की
शुरुआत ‘बिग बॉस सीजन 15’ से हुई थी. इस शो के दौरान देखते ही देखते दोनों की
नजदीकियां बढ़ी और दोनों काफी क्लोज आ गए और डेट करना शुरू कर दिया.
