love affairs: साली ने बनाया पेट दर्द का बहाना, जीजा ने किया दवा दिलाने का ड्रामा
love affairs:बदायूं में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है।
एक युवक को अपनी साली से प्यार हो गया। युवती भी उसे दिल दे बैठी।
25 अगस्त की रात युवक अपनी ससुराल में रुका। रात में उसकी साली ने पेट दर्द का बहाना बनाया।
युवक ने उसे दवाई दिलाने के बहाने रात में ही लेकर चला गया। इसके बाद नहीं लौटा।
इस मामले में एक महीने बाद ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोपी युवक बिसौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी ससुराल दातागंज कोतवाली के एक गांव में है।
थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक युवक 25 अगस्त को पत्नी को लेकर अपनी ससुराल आया।
रात में यहीं रुका। रात को उसकी साली ने पेट दर्द का बहाना बनाया। इस पर उसके जीजा ने भी ड्रामा शुरू कर दिया।
वह साली का इलाज कराने के लिए ससुराल वालों से झगड़ने लगा।
रात में ही साली को ले गया जीजा
युवक ने कहा कि उसकी साली को काफी दर्द हो रहा है। उसका तुरंत उपचार करना चाहिए।
अगर कोई व्यवस्था नहीं है तो वह खुद साली को दवा दिलवाने ले जा रहा है।
रात के 12 बजे रहे थे, जिससे ससुराल वालों के पास कोई सुविधा नहीं थी।
इसका फायदा उठाकर युवक साली को बाइक पर बैठ कर ले गया और फिर लौटकर नहीं आया।
बाद में ससुराल वालों ने पता किया तो आरोपी बोला कि वह साली से शादी करेगा।
युवक की बात सुनकर उसके ससुर के होश उड़ गए। उसने कहा कि
वह किसी कीमत पर अब साली को घर जाने नहीं देगा। परिवारों की इज्जत की खातिर
उसके ससुर ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
इस पर रविवार को थाने में तहरीर दी। ससुर ने दामाद ने अविवाहित बेटी को बंधक बनाकर रखने का
आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
