the killing:पत्नी की हत्या कर प्लॉट में दबाया था शव, 10वें दिन हुआ खुलासा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

the killing:पत्नी की हत्या कर प्लॉट में दबाया था शव, 10वें दिन हुआ खुलासा

the killing: रादौर की शिव कॉलोनी से पिछले 10 दिनों से लापता बताई जा रही

करीब 35 वर्षीय विवाहिता का शव मकान के पीछे ही मिट्टी में दबा हुआ मिला।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसे पति ने हत्या कर दबा दिया था। शुरुआती जांच में गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आ रही है।

पहले जहां पति ने पुलिस को शिकायत देकर पत्नी के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था।

लेकिन मायके वालों को जब शक हुआ तो इसका खुलासा हुआ।

सूचना मिलने पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर भिजवाया और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में किया ये खुलासा

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव कोड़का निवासी बलदेव ने बताया कि

बहन की लापता की सूचना पर वह रादौर पहुंचे और अपने जीजा राकेश को अपने साथ

पौंटा साहिब रीना को तलाश करने के लिए ले गए। इस दौरान जब उन्होंने सख्ती से उससे

पूछताछ की तो उसने बताया कि मैने रीना को मारकर नहर में गिरा दिया है।

the killing:आपस में समलैंगिक संबंध बनाए,फिर हत्या,उस दौरान क्या-क्या हुआ?

जब उन्होंने उससे पूछा कि कहां गिराया है तब वह फिर से उन्हें गुमराह करने लगा।

जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। तब उसने

रीना को मारकर मकान के पीछे मिट्टी में दबाने की बात कबूल की।

वहीं डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घर के पीछे से मिट्टी में दबी रीना की

लाश को बरामद कर लिया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आरोपी पति राकेश ने किस प्रकार पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...