Cm yogi ने दी 550 करोड़ की सौगात, जानें क्या-क्या होंगे विकास कार्य
CM yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती विपक्ष की सरकारों पर
निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि आजादी के बाद से सीतापुर की पवित्र भूमि की उपेक्षा की गयी
मगर आज डबल इंजन की सरकार नैमिष तीर्थ के विकास के लिए महा अभियान चला रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर के विकास के लिए 550 करोड़ रुपये से अधिक की
परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। रविवार को जारी एक
आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने 91 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं का उद्घाटन किया
और 460 करोड़ रुपये की 45 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
CM yogi ने सीतापुर के नैमिषारण्य में महर्षि वेद व्यास धाम के निकट आयोजित
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं जनसभा को संबोधित करते हुए
लोगों से सीतापुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील की। अपने संबोधन में,
CM yogi ने कहा कि जिस तीर्थ की महिमा का गान संत तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस में किया है,
वहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, आसुरी
शक्तियों के खिलाफ महर्षि दधीचि के त्याग और बलिदान की इस भूमि पर सूत जी ने शौनक
आदि 88 हजार ऋषि-मुनियों को पुराण की कथा सुनाकर, भारत की ज्ञान परंपरा को धरोहर के रूप में
आने वाली पीढ़ी को देने के लिए लिपिबद्ध करने के कार्य को आगे बढ़ाया था।
मगर आजादी के बाद से इस पवित्र भूमि की उपेक्षा ही की गयी।
यह भी पढ़ें :UP में खाली सरकारी पदों पर भर्ती का ऐलान,CM Yogi ने दी गुड न्यूज
योगी ने कहा, महर्षि वेद व्यास का आश्रम हो या यहां के अन्य पवित्र तीर्थों की सदैव उपेक्षा की गई।
