कम कीमत 10 साल की वारंटी Honda ने लॉन्च किया यह किफायती बाइक 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

कम कीमत 10 साल की वारंटी Honda ने लॉन्च किया यह किफायती बाइक

Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए

अपनी मशहूर बाइक Honda SP125 के

- Advertisement -
- Advertisement -

नए स्पोर्ट्स एडिशन (Sports Edition) को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से

लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.

कंपनी ने इस बाइके लॉन्च के साथ ही इसकी ऑफिशियल बुकिंग

भी अधिकृत डीलरशिप और वेबसाइट के माध्यम से शुरू कर दी है.

नई SP125 Sports Edition में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं,

जो कि इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाता है. हालांकि इसमें कोई मैकेनिकल चेंजेज नहीं किए गए हैं.

नए लॉन्च के बारे में बोलते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक,

अध्यक्ष और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि, “शुरुआत से ही होंडा SP125 प्रीमियम

कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपने एडवांस फीचर्स, स्टाइलिश डिजाइन और परफॉर्मेंस के चलते

मशहूर है. हमें उम्मीद है कि इसका नया स्पोर्ट्स एडिशन ग्राहकों को और भी आकर्षित करेगा.”

Honda SP125 Sports Edition

बता दें कि, हाल ही में, जापानी कंपनी होंडा ने अपने SP160 को शामिल करके

एसपी रेंज का विस्तार किया था और इसे यूनिकॉर्न 160 से थोड़ा ऊपर रखा गया है.

इसमें मैट मफलर कवर और नए ग्राफिक्स के साथ एक फ्लोटिंग डिजाइन वाला फ्यूल टैंक दिया गया है.

बाइक के बॉडी पैनल के साथ-साथ अलॉय व्हील्स पर नए लाइंस देखने को मिलते हैं.

मिलते हैं ये फीचर्स:

फीचर्स के तौर Honda SP125 में एलईडी हेडलैंप, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है

जो कि गियर पोजिशन, स्पीड, फ्यूल-गेज जैसी बेसिक इंफॉर्मेशन देता है.

इसके अलावा बाइक के इंजन मैकेनिज्म में कोई परिवर्तन नहीं है.

इस बाइक में पहले की ही तरह 123.94 cc की क्षमता का सिंगल-सिलेंडर PGM-FI इंजन दिया गया है,

जो कि 10.7 hp की पावर और 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

Honda SP125 Sports Edition

मिल रही है 10 साल की वारंटी:

होंडा अपने अन्य बाइक्स की ही तरह इस मोटरसाइकिल के साथ ही बतौर

स्टैंडर्ड 7 साल की वारंटी दे रही है. इसके अलावा 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है,

जिसके लिए ग्राहकों को अतिरिक्त पैसे खर्च करने होंगे. कुल मिलाकर ग्राहक इस बाइक के साथ

10 साल की वारंटी का लाभ उठा सकते हैं. Honda SP125 के नए स्पोर्ट एडिशन को

डिसेंट ब्लू मेटैलिक और हेवी ग्रे मेटैलिक पेंट स्कीम में उपलब्ध कराया गया है

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...