Rain: अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Rain: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अगले पांच दिनों तक देश के कई इलाकों में

- Advertisement -
- Advertisement -

झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात और

ओडिशा समेत कई राज्यों में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती उत्तरी ओडिशा तटों पर

कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी और

आसपास के मध्य भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :Rain: UP के इस जिले में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में छिटपुट से हल्की और

मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम कार्यालय ने संभावित

भारी बारिश को देखते हुए ओडिशा के कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पूर्वी भारत: आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 21-22 सितंबर को पश्चिम बंगाल, सिक्किम,

ओडिशा और झारखंड में गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा 21 सितंबर को ओडिशा और 21-22 सितंबर को पश्चिम बंगाल और

सिक्किम में बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है। 21-23 सितंबर को बिहार के

कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है। अंडमान और

निकोबार द्वीप समूह में 22-24 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत: 20-23 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,

नागालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मध्य भारत: 20-23 सितंबर तक छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और

पश्चिम मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत: केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में

अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। केरल में 20-21 सितंबर को भारी

बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु में 21-22 सितंबर को बारिश की उम्मीद है।

उत्तर पश्चिम भारत: 22 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों

में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...