Aayusman card :अब इन पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Aayusman card :अब इन पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Aayusman card : पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

प्रथम चरण में एक लाख 15 हजार राशनकार्ड धारकों आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक एप, राशन कार्ड दुकान व जनसेवा केंद्र से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

जिले में सात लाख 75 हजार 696 राशन कार्ड धारक है। जिसमें 31 लाख 52 हजार 076 सदस्य जुड़े हुए हैं।

इनमें एक लाख 17 हजार 725 अंत्योदय राशन कार्ड धारक है।

जिसमें तीन लाख 55 हजार 887 सदस्य जुड़े हुए है। इनकाे आयुष्मान योजना का

लाभ दिया जा रहा था।अब भारत सरकार की आयुष्मान भव योजना में

पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों को भी शामिल कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :आज से अब घर बैठे बनवा सकेंगे ऑनलाइन aayusman card ,इस तरह करें आवेदन

जिले में छह लाख 57 हजार 971 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक है।

जिसमें 27 लाख 96 हजार 189 सदस्य शामिल है। प्रथम चरण में

एक लाख 14 हजार 198 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगें।

जिसमें 7 लाख 50 हजार 327 सदस्यों को लाभ मिलेगा। यह ऐसे

पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक है, जिनमें छह से अधिक यूनिट है।

जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बख्तावरपुरवा और

मन्नापुरवा की राशन कार्ड की दुकान पर पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों के

आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया देखी और सामने की पात्र गृहस्थी के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाए।

उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर प्रथम चरण में चयनित सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं जाएंगें।

राशन कार्ड धारक आयुष्मान एप, सरकारी राशन की दुकान, जनसेवा केंद्र से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

सभी पात्रों के बनाए जाए आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भवः योजना के तहत सभी पात्रके परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं।

कोई भी व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। इसका प्रयास किया जाए।

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने ब्लाॅक सुरसा के ग्राम कुतुआपुर, सुरसा गांव के वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया

और आष्युमान कार्ड बनाए जाने की प्रगति की जानकारी ली।

सेंटर पर प्रधान व सचिव को तत्काल वाईफाई की सुविधा बहाल कराए जाने के निर्देश दिए।

डीएम ने गांव के युवकों को मोबाइल एप से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना बताया।

सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी व पूर्ति विभाग के

अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related