Solar panels :UP में सरकार देगी 30 हजार सोलर पंप, जानें कितना अनुदान मिलेगा
Solar panels:उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान
महाभियान (पीएम कुसुम योजना) को लागू कराने के लिए सीएम योगी ने
संशोधित कार्ययोजना को अनुमति दे दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में
पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 434 करोड़ रुपए खर्च कर 30 हजार सोलर फोटो
वोल्टिक इरीगेशन पंप को इंस्टॉल किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
योगी सरकार द्वारा इस मद में 217.84 करोड़ रुपए बतौर राज्यांश आवंटित किए जाएगा।
जबकि 217.09 करोड़ रुपए की धनराशि केंद्रांश के तौर पर केंद्र सरकार की ओर से
प्राप्त होगा। इस कार्य योजना को राज्य में क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा अभिकरण (यूपीनेडा) को दी गई है
जिसके जरिए सर्फेस और सबमर्सिबल पंप इंस्टॉलेशन के जरिए 75 जिलों के किसानों को
स्वच्छ ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
परियोजना के तहत 30 हजार सोलर फोटो वोल्टिक इरीगेशन
पंप को इंस्टॉल किए जाने का लक्ष्य योगी सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
केन्द्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, विभिन्न क्षमता के 7.5 एचपी तक के
स्टैंड अलोन सोलर पंपों की स्थापना पर बेंचमार्क कॉस्ट का 30 प्रतिशत केंद्रांश व 30 प्रतिशत राज्यांश के
रूप में कुल 60 प्रतिशत का अनुदान की धनराशि राज्यांश के रूप में उपलब्ध करायी जाएगी।
यह भी पढ़ें :आपके छत पर फ्री में लगेगा Solar panels,ये कंपनी लगाएगी पैसा,जानें क्या स्कीम?
वहीं, कृषि अवस्थापना निधि के तगत स्टैंड अलोन सोलर पंपों को लगवाने के लिए
इच्छुक किसान आवश्यक कृषक अंश को बैंक से ऋण लेकर जमा कर सकते हैं।
इस पर केंद्र सरकार द्वारा 3 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा 3 प्रतिशत के तौर पर कुल 6 प्रतिशत की छूट ब्याज में
