Asia Cup :शुभमन गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन, विराट-रोहित का क्या हाल?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Asia Cup :शुभमन गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन, विराट-रोहित का क्या हाल?

asia cup: भारतीय टीम रविवार को एशिया कप 2023 चैंपियन बन गई।

भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से धूल चटाई। मोहम्मद सिराज (7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट) की

- Advertisement -
- Advertisement -

धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 50 रन पर ढेर कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल (नाबाद 27) और ईशान किशान (नाबाद 23) ने भारत को

6.1 ओवर में जीत दिला दी। यह एशिया कप का 16वां संस्करण था।

भारत ने इससे पहला साल 2018 में खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें :Asia Cup:एशिया कप फाइनल की रेस से बाहर हुई ये टीम, पाकिस्तान पर भी खतरा

चलिए, आपको asia cup 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

एशिया कप के 16वें संस्करण में भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सर्वाधिक रन जुटाए।

उन्होंने 6 मैचों में 75.50 के औसत से 320 रन बनाए। गिल ने इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक ठोके।

उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-फोर मैच में 121 रन की पारी खेली थी।

हालांकि, भारत यह मैच 6 रन से हार गया था। गिल के बाद टू्र्नामेंट में सबसे अधिक श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने जोड़े।

उन्होंने 6 मुकाबलों में 279 रन बटोरे। उन्होंने दो फिफ्टी जमाईं।

श्रीलंका के सदीरा समरविक्रमा (6 मैचों में 215) तीसरे चौथे स्थान पर रहे।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 51.75 के

औसत से 215 रन बनाए। बाबर का टूर्मामेंट में सिर्फ एक मुकाबले में बल्ला चला।

उन्होंने नेपाल के खिलाफ ग्रुप चरण में 151 रन की पारी खेली थी।

इसके बाद, पाकिस्तानी कप्तान ने 30 का आंकड़ा भी पार नहीं किया।

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (5 मैचों में 195) पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा छठे स्थान पर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 194 रन बनाए। ‘हिटमैन’ ने तीन अर्धशतक ठोके। वह सिर्फ पांच मैचों में बैटिंग के लिए उतरे। रोहित बांग्लादेश के सामने शून्य पर पवेलियन लौटे थे। दिग्गज विराट कोहली 17वें पायदान पर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 129 रन जुटाए। उन्होंने एक शतक लगाया। कोहली ने पाकिस्तान के विरुद्ध नाबाद 122 रन की पारी खेली थी।

एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर

302 – शुभमन गिल (भारत)

270 – कुसल मेंडिस (श्रीलंका)

215 – सदीरा समरविक्रमा (श्रीलंका)

207 – बाबर आजम (पाकिस्तान)

195 – मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)

194 – रोहित शर्मा (भारत)

193 – नजमुल हुसैन शान्तो (बांग्लादेश)

179 – इफ्तिखार अहमद (पाकि्सतान)

179 – चरिथ असलंका (श्रीलंका)

173 – शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...