Road accident :कौन थीं जाह्नवी कांडुला, जिसकी मौत पर हंसे अमेरिकी पुलिसवाले
Road accident :जाह्नवी कांडुला, अमेरिका में जनवरी में हुए एक सड़क हादसे में
जान गंवाने वाली भारतीय छात्रा थीं। मामला करीब 8 महीने पुराना है,
लेकिन इस दर्दनाक हादसे पर ‘हंसते’ हुए और मजाक बनाते हुए पुलिस अधिकारी का
वीडियो वायरल होने से मामला फिर सुर्खियों में है। इधर, भारत ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है।
यह भी पढें :Road accident :लोडिंग ई-रिक्शा में घुसी ओवर स्पीड स्कूटी, छात्रा की मौत
वहीं, अमेरिका ने इस मामले में निष्पक्ष जांच का वादा किया है।
कौन थीं जाह्नवी कांडुला
आंध्र प्रदेश की जाह्नवी अमेरिका की नॉर्थईस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए गई थीं।
23 वर्षीय यूनिवर्सिटी के साउथ लेक यूनियन कैंपस में थीं। वह शिक्षा के लिए
साल 2021 में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बेंगलुरु से अमेरिका पहुंचीं थीं
और इस साल उन्हें डिग्री मिलने वाली थी। इस साल जनवरी में
उनकी तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
परिवार का कहना है कि पहले ही इस नुकसान से नहीं उबर पा रहा थे
कि पुलिसकर्मी के व्यवहार ने हालात और खराब कर दिए हैं। एक चैनल से बातचीत में जाह्नवी के दादाजी ने कहा,
‘इतनी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद कोई भी इस तरह से कैसे बात कर सकता है।’
कैसे हुई मौत
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिसकर्मी केविन डेव अपनी कार से जा रहे थे
और तब सड़क पार करते समय जाह्नवी उनकी कार की चपेट में आ गईं।
खबर है कि उस दौरान कार 119 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी।
हादसा इतना भीषण था कि टकराने के बाद छात्रा का शरीर करीब 100 फीट दूर जाकर गिरा था।
वीडियो में क्या
सिएटल पुलिस ऑफिसर्स गिल्ड के उपाध्यक्ष डेनियल ऑडरर को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है
कि ‘वह मर चुकी है।’ साथ ही वह यह कहकर हंसने लगता है। उसने कंडुला को एक ‘आम शख्स’ बताया।
ऑडरर ने आगे हंसते हुए कहा, ‘हां, सिर्फ 11 हजार डॉलर रुपये दे देंगे।
‘ साथ ही उन्होंने कहा, ‘वह वैसे ही 26 साल की थी और उसके जीवन की थोड़ी ही अहमियत थी।’
