राज्य के 1312 सीबीएसई स्कूलों में खुलेंगे साइबर क्लब, teachers को मिलेगी ट्रेनिंग
teachers:राज्यभर के 1312 सीबीएसई स्कूलों में ‘साइबर क्लब’ खोले जाएंगे।
इस बाबत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है।
क्लब का संचालन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के माध्यम से किया जाएगा।
इसके लिए हर स्कूल के एक-एक शिक्षक को सेंटर के माध्यम से साइबर विशेषज्ञ के तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
बता दें कि आयें दिन स्कूली बच्चे साइबर अपराध में फंस रहे हैं या साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं।
एक तरफ जहां साइबर धोखाधड़ी होने से आर्थिक नुकसान हो रहा है
तो दूसरी तरफ स्कूली बच्चों में मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।
इंटरनेट प्रयोग के दौरान क्या सावधानी रखें इसकी जानकारी ज्यादातर स्कूली बच्चों को नहीं है।
इन तमाम चीजों को देखते हुए सीबीएसई ने स्कूलों में साइबर क्लब खोलने का निर्णय किया है।
कक्षावार साइबर धोखाधड़ी से बचने की दी जाएगी जानकारी क्लब के माध्यम से पहले
हर स्कूल के एक teachers को साइबर विशोषज्ञ के तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
बाद में यह teachers ही नोडल के तौर पर साइबर विशेषज्ञ के रूप में काम करेंगे।
दूसरी तरफ क्लब में स्कूल के सभी छात्रों का पंजीयन होगा। इसके बाद कक्षावार सप्ताह में
एक या दो दिन साइबर सुरक्षा की कक्षाएं चलेंगी। इस दौरान छात्रों को साइबर अपराध से बचने और
सुरक्षित रहने की जानकारी दी जाएगी। इंटरनेट इस्तेमाल करते समय किन बातों का ख्याल रखें,
इसकी जानकारी दी जाएगी। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को एक महीने का समय दिया है।
यह भी पढ़ें :-teachers: शिक्षकों की ग्रेच्यूटी के नए प्रस्ताव को योगी कैबिनेट की मंजूरी, जानिए टीचर के परिजनों को फायदा
इस बीच सभी विद्यालयों को साइबर क्लब को खोल देना है। इसमें
teachers के अलावा सीनियर कक्षाएं के छात्र-छात्राएं सदस्य के तौर पर काम करेंगे।
सीबीएसई के सिटी कोऑडिनेटर ग्लेंडा गलॅस्टन ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को
साइबर सुरक्षा की जानकारी देना बहुत जरूरी है। आये दिन बच्चे इसके शिकार हो रहे हैं। इससे बच्चों में मानसिक तनाव
भी होता है। क्योंकि कई बार वो डर से अभिभावक या शिक्षक से बातें साझा नहीं करते हैं।
