Monsoon :बादल कहां है, बारिश कब होगी और किन राज्यों में सूखे का खतरा
Monsoon :भारत के दक्षिण पश्चिम में स्थित समुद्र से उठने वाले मानसून के बादल इस बार भारत के
कई राज्यों से बेवफाई कर गए। एक तो वर्षा ऋतु की सौतन अलनीनो ने बादलों को
समुद्र से धरती तक आने ही नहीं दिया और जो आए उन्हें हवा बहा ले गई। सितंबर उम्मीदों का आखरी महीना है।
यदि बारिश नहीं हुई तो फसलें सूख जाएंगी। कई राज्यों पर सूखे का संकट मंडरा रहा है।
भारत में मौसम Monsoon का पूर्वानुमान- IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD के वैज्ञानिकों का मानना है कि सितंबर के महीने में भी ज्यादातर
भारतीय किसानों के खेत कैसे रह जाएंगे। सामान्य से कम वर्षा होगी।
यह भी पढ़े:Monsoon: UP में इन तीन दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, आ गया मौसम विभाग का ताजा अलर्ट
वैज्ञानिकों की भाषा का सरल हिंदी में सारांश यह है कि अलनीनो नाम के समुद्री तूफान ने
दक्षिण पश्चिम के समुद्र से उठने वाले बादलों का अपहरण कर लिया है
और इस समुद्री राक्षस का 2024 के शुरुआत तक समुद्र पर कब्जा रहेगा।
सितम्बर महीने में कैसी वर्षा होगी
मौसम विभाग के अनुसार सितम्बर 2023 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पूरे देश में सितंबर महीने के दौरान दीर्घकालिक
औसत LPA के 91-109% वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। 1971-2020 के आकड़ों के
आधार पर सितम्बर माह का दीर्घकालिक औसत LPA 167.9 मिमी है।
जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों और उससे सटे पूर्वी भारत के क्षेत्र,
हिमालय तलहटी और पूर्वी–मध्य भारत एवं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से
अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालाँकि देश के शेष भाग के
अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।
भारत के मात्र 9 राज्यों में अच्छी बारिश होगी
मौसम विभाग की मानें तो सितम्बर महीने के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय,
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखण्ड,
तेलंगाना राज्यों के अधिकांश ज़िले शामिल है, में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।
भारत के 15 राज्यों में सूखे का खतरा
केरल, तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात,
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू–कश्मीर, लाद्दाख एवं अरुणाचल प्रदेश के
पूर्वी क्षेत्र शामिल है, के अधिकांश जिलों में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।
सितंबर के महीने में मौसम ठंडा रहेगा या गर्म, पढ़िए
वहीं यदि तापमान की बात कि जाए तो सितंबर महीना गरम रहने वाला है।
मौसम विभाग के मुताबिक सितम्बर महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में
अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
