Bullies ने बरसाईं चप्पलें, बीच सड़क पर बेटे को पिटता देख तड़पती रही मां

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bullies ने बरसाईं चप्पलें, बीच सड़क पर बेटे को पिटता देख तड़पती रही मां

यूपी के हरदोई जिले से युवक पर बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां गंदे पानी के निकास को लेकर

कुछ लोगों में विवाद हो गया। इसके बाद bullies ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

bullies: यूपी के हरदोई जिले से युवक पर बर्बरता का मामला सामने आया है।

यहां गंदे पानी के निकास को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया। इसके बाद bullies ने एक युवक को बेरहमी से

पीट दिया। युवक की बूढ़ी मां जब बचाने आई तो उसे भी धक्का देकर अलग कर दिया।

बीच सड़क पर बेटे की पिटाई देखकर बूढ़ी मां तड़पती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

यह भी पढ़े:-Superstar सलमान खान को कैसे मिला ‘भाईजान’ नाम? ये है स्वीट से ‘दबंग’ बनने की कहानी!

इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने

तीन लोगों को गिरफ्तार करके पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्यानमल गांव का है। गांव के रहने वाले गिट्टक ने पुलिस को दी तहरीर

में बताया कि उसके घर के पास पानी का निकास नहीं है। घर का पानी वह अपने बगल से निकालता है।

इस बात को लेकर गांव के ही निवासी मनोहर, करण, महिपाल आए गाली-गलौज करने लगे।

जब इसका विरोध किया गया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने उसे बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा।

उसकी बूढ़ी मां लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की।

पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की थी।

जिस पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मारपीट व गाली-गलौज जान से मारने की धमकी देने की धाराओं मे

मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राजदेव मिश्रा ने बताया चप्पल से पीटने का मामला सोशल मीडिया से

जानकारी में आया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...