Google Search पर क्या किया सर्च? किसी को नहीं लगेगी भनक,करें छोटा सा काम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Google Search पर क्या किया सर्च?किसी को नहीं लगेगी भनक,करें छोटा सा काम

Google Search : हर पल हम सभी गूगल पर कुछ ना कुछ सर्च करते ही रहते हैं

और कई बार हमारा फोन हमारे पास नहीं बल्कि किसी और के पास होता है,

- Advertisement -
- Advertisement -

ऐसे में ये टेंशन होती है कि सामने वाला शख्स हमारी सर्च हिस्ट्री ना देख ले।

आपकी ये टेंशन खत्म करने के लिए हम एक जुगाडू तरीका लेकर आए हैं।

यह भी पढ़े: Google Search :गूगल से नम्वर सर्च कर ठगों ने निकाला 15लाख मचा हड़कंप

हम सभी हर पल कुछ ना कुछ खोजने के लिए google search का इस्तेमाल तो करते ही रहते हैं

लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमारा फोन किसी दूसरे व्यक्ति के पास होता है

और उस वक्त हम ये सोच रहे होते हैं कि कोई हमारी सर्च हिस्ट्री ना देख ले।

अगर आपको भी इस तरह की टेंशन होती है कि आप गूगल पर क्या-क्या सर्च करते हैं

इस बात की भनक अगर आपका फोन किसी और के पास भी है

तो उन्हें ना लगे तो इसके लिए आप एक काम कर सकते हैं,

क्या है वो काम हम आज इस लेख में आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं।

How to Delete Google Search History: मोबाइल यूजर्स देखें स्टेप्स

1) सबसे पहले अपने Google Chrome ब्राउजर पर जाएं।

2) गूगल क्रोम ब्राउजर पर जाने के बाद आपको ऊपर की तरफ राइट साइड में थ्री डॉट्स नजर आएंगे, इसपर टैप करें।

3) थ्री डॉट्स पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कई ऑप्शन्स खुलकर आ जाएंगे।

4) यहां आपको हिस्ट्री ऑप्शन मिलेगा, इसपर क्लिक कीजिए।

5) हिस्ट्री पर क्लिक करने के बाद आपको ऊपर की तरफ Clear Browsing Data ऑप्शन मिलेगा,

इसपर क्लिक करें। जैसे ही इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपको दो ऑप्शन्स दिखेंगे,

एक बेसिक और दूसरा एडवांस्ड, आप अपने अनुसार इनमें से कोई भी एक ऑप्शन चुन सकते हैं

और नीचे दिख रहे क्लियर डेटा पर क्लिक कर दें। लेकिन एक बात जो यहां पर गौर करने वाली है,

डेटा को क्लिक करने से पहले आपको ऊपर टाइम रेंज को जरूर चुन लेना चाहिए

कि आप कितनी देर पहले की हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते हैं,

यहां आपको पिछले घंटे, पिछले 24 घंटे, पिछले 7 दिन, पिछले 4 हफ्ते या फिर जब से आप ब्राउजर इस्तेमाल कर

रहे हैं तब से अब तक की पूरी हिस्ट्री डिलीट करने का भी ऑप्शन यहां मिल जाता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...