Road accident :लोडिंग ई-रिक्शा में घुसी ओवर स्पीड स्कूटी, छात्रा की मौत 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident :लोडिंग ई-रिक्शा में घुसी ओवर स्पीड स्कूटी, छात्रा की मौत

सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के पास ई-रिक्शा में ओवर स्पीड स्कूटी घुसने से दिवांश (17) की मौत हो गई

Road accident: जयपुर में रविवार सुबह रोड एक्सीडेंट में एक स्कूल छात्र की मौत हो गई।

वह दोस्त के साथ मॉर्निंग वॉक पर सेंट्रल पार्क जाने के लिए स्कूटी पर निकला था।

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्होंने पीछे से लोडिंग ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे दोस्त के मामूली चोट आई।

एक्सीडेंट थाना पुलिस (वेस्ट) ने SMS हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लोडिंग ई-रिक्शा व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:  Road accident:तेल टैंकर और कार की भीषण टक्कर 2 व्यक्ति जले, 4 लोग गंभीर

SI राजेन्द्र ने बताया- रोड एक्सीडेंट में दिवांश शर्मा (17) पुत्र शंकर लाल निवासी अंहिसा मार्ग डीसीएम की मौत हो गई।

वह प्राइवेट स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ता था। सुबह करीब 5:30 बजे वह स्कूटी लेकर

राकड़ी सोडाला निवासी दोस्त नैतिक (17) के घर पहुंचा। दोनों दोस्त स्कूटी से मॉर्निंग वॉक पर सेंट्रल पार्क जाने के

लिए निकले थे। सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन के पास आगे चल रहे लोडिंग ई-रिक्शा में पीछे से

ओवर स्पीड स्कूटी घुस गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार दिवांश और नैतिक रोड पर गिर गए।

Road accident के बाद ई-रिक्शा लेकर ड्राइवर वहां से चला गया।

दिवांश को गंभीर हालत में देखकर राहगीरों ने एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया।

एम्बुलेंस की मदद से दिवांश को SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज के

दौरान उसकी मौत हो गई। रोड पर गिरने से दोस्त नैतिक के मामूली चोट आई है।

SI राजेन्द्र ने बताया- स्पीड ज्यादा होने के कारण स्कूटी आगे चल रहे लोडिंग ई-रिक्शा में घुसी थी।

दोनों नाबालिग लड़को ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। एक्सीडेंट के बाद ई-रिक्शा लेकर

ड्राइवर वहां से निकल गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर ई-रिक्शा व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...