Rakshabandhan 2023: कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? 30 या 31 अगस्त को लेकर असमंजस में त्योहार, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rakshabandhan 2023: कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? 30 या 31 अगस्त को लेकर असमंजस में त्योहार, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष

rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

कोई 30 अगस्त तो कोई 31 अगस्त को राखी का त्योहार मनाए जाने पर चर्चा कर रहा है,

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन विद्वानों के मुताबिक रक्षाबंधन 31 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

क्योंकि श्रावणी उपक्रम राखी का त्योहार उदया तिथि के अनुसार 31 अगस्त दिन गुरुवार को ही मनाना

श्रेष्ठ माना जा रहा है। पंचांगों के अनुसार पूर्णिमा तिथि का आरंभ 30 अगस्त को सुबह 10:58 बजे से होगा।

पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर होगा।

इस बार भद्रा 30 अगस्त को प्रातः 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी जो रात्रि 09 बजकर 01 मिनट पर समाप्त हो

जाएगी। इसके बाद भद्रा मुक्त समय होने से रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

अतः कुछ विद्वानों के अनुसार रात्रि में रक्षाबंधन राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है।

ऐसे में 31 अगस्त दिन गुरुवार को प्रात: 07:05 तक पूर्णिमा तिथि है।

हिंदू सनातनी त्योहारों को सूर्योदय के अनुसार मनाते चले आ रहे हैं। अत: यह त्योहार गुरुवार को ही मनाया जाएगा।

श्री गुरु ज्योतिष संस्थान के पं. हृदय रंजन ने बताया, भारतीय वैदिक शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार

सावन में पूर्णिमा की तिथि को दोपहर में मनाया जाएगा। यह समय

सबसे शुभ होता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रहे कि भद्रा काल न हो।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के महाराज स्वामी पूर्णानंदपुरी का कहना है कि हिंदू पंचाग गणना के अनुसार 30 अगस्त को

सावन पूर्णिमा की तिथि के साथ ही भद्रा काल शुरू हो जाएगा

और रात्रि 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। शास्त्रों में भद्रा काल में राखी मनाए जाने की मनाही है।

ज्योतिष संस्थान के पंडित गौरव शास्त्री ने बताया, 30 अगस्त को पूरे दिन भद्रा काल है।

शास्त्रों के अनुसार रात्रि के समय रक्षाबंधन मनाया जाना अच्छा नहीं होता है।

इसलिए 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related