technical: इलाज के बहाने किशोरी से रेप करता रहा तांत्रिक, दवाइयां खिलाकर गर्भपात भी कराया..
technical: हमीरपुर में चिकासी थाने के एक गांव में 14 साल की किशोरी को धमकाकर technical सात महीने तक
दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता गर्भवती हुई तो उसे गर्भपात की दवाएं खिला दीं।
हालत बिगड़ने पर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। मां किशोरी को लेकर थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ
तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तांत्रिक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पीड़िता की मां के मुताबिक, वह पति के साथ दिल्ली में काम करती है जबकि बच्चे गांव में ही रहते हैं।
मार्च में 14 साल की बेटी की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने गांव के ही तांत्रिक को झाड़फूंक के लिए बुला लिया।
technical बहाना बनाकर बेटी को जंगल ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया।
होश आने पर तांत्रिक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बदनाम करने की बात कहकर अब तक वह उससे हैवानियत करता रहा।
बेटी गर्भवती हुई तो तांत्रिक ने गर्भनिरोधक गोलियां खिला दीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
मां के अनुसार, बेटी ने फोन पर आपबीती सुनाई तो वह दिल्ली से वापस आई और उसे लेकर थाने पहुंची।
थाने में तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि
तहरीर मिल गई है, जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
