Road accident : बाइक व साइकिल में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत,दो घायल.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident : बाइक व साइकिल में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत,दो घायल..

Road accident : हर्रैया थाना क्षेत्र के महूघाट अमारी मार्ग पर भदासी गांव के सामने बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे

बाइक व साइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में साइकिल सवार अधेड़ की मृत्यु हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

जबकी एक महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

ऐसे हुआ हादसा

जिले के हर्रैया कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरिया गुप्तार सिंह गांव निवासी सदलू गौड़ पुत्र गोली आयु 56 वर्ष अपनी पत्नी

विद्यावती को साइकिल पर बैठकर हर्रैया बाजार की ओर जा रहे थे

कि अभी वह भदासी गांव के सामने पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार इसी थाना क्षेत्र के

अमारी बाजार गांव निवासी राजकुमार पुत्र रामसुरेश आयु 35 वर्ष ने

जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना देख लोगों की वहां भारी भीड़ जुट गई।

दुर्घटना में साइकिल सवार सदलू व उनकी पत्नी विद्यावती तथा बाइक सवार राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक अजय यादव आयु 26 वर्ष निवासी पेनहा बाल-बाल बच गए।

सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया।

जहां चिकित्सक ने साइकिल सवार सदलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार राजकुमार की हालत नाजुक देख

जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। जबकि मृतक की पत्नी विद्यावती की सीएचसी पर अभी इलाज चल रहा हैं।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

दुर्घटना में साइकिल व बाइक दोनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतक के गांव मौत की खबर पहुंचे हुए हर कोई थाने की ओर दौड़ पड़ा। थाने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। मृतक घर पर खेती किसानी का कार्य करता था।

मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। मृतक के भाई बुधई थाने पर तहरीर देने के लिए पहुंचे हैं।

इस संबंध में हर्रैया प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की ओर से अभी तक थाने पर कोई तहरीर

नहीं मिली हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...