Astrology: मात्र3 दिन में पलटी मारेगी इन लोगों की किस्मत, सूर्य-मंगल युति करेगी सोने-चांदी की बरसात!
Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अगस्त 2023 को सूर्य गोचर करने जा रहे हैं.
1 साल बाद सूर्य अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेंगे. सूर्य का राशि परिवर्तन करके स्वराशि सिंह में प्रवेश करना बड़ा
बदलाव लाएगा. वहीं सिंह राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल पहले से मौजूद हैं.।
इस तरह सूर्य गोचर से सिंह राशि में सूर्य मंगल की युति भी बनेगी. सिंह राशि में सूर्य मंगल की युति बनना सभी
राशियों के जातकों पर बड़ा प्रभाव डालेगी. लेकिन 3 राशि वालों के लिए
मंगल सूर्य युति अचानक धन लाभ कराएगी. इन जातकों के जीवन में धन-दौलत, समृद्धि बढ़ेगी.
सूर्य मंगल युति का शुभ असर
सिंह राशि: सिंह राशि में ही सूर्य और मंगल की युति बन रही है और यह इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है.
सिंह राशि में सूर्य गोचर से बनी यह युति इस राशि वालों को बड़ा धन लाभ करवा सकती है.
इन लोगों को अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है. आपकी इच्छाएं पूरी होंगी.
आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आप मजबूत नेटवर्क बनाएंगे. वाणी की दम पर काम बना लेंगे.
वृश्चिक राशि: सूर्य और मंगल की युति वृश्चिक राशि वाले जातकों को शुभ फल देगी.
इन लोगों की इनकम बढ़ने के पूरे योग हैं. साथ ही आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे.
व्यापार करने वालों का मुनाफा बढ़ेगा. कारोबार का विस्तार होगा. जोखिम भरा निवेश भी कई लोगों को अच्छा रिटर्न दे
सकता है. आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना सफल होने से आपको खुशी होगी. संतान से सुख मिलेगा.
मकर राशि: मकर राशि वाले लोगों को सूर्य और मंगल की युति अनुकूल फल देगी.
इन लोगों को कामों में किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे काम तेजी से बनते जाएंगे.
आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. आपको धन लाभ हो सकता है.
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं. यात्रा से लाभ हो सकता है.
विद्यार्थियों के लिए यह युति विशेष तौर पर अनुकूल है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा
और परीक्षा में सफलता मिल सकती है. लिहाजा प्रयासों में कमी ना होने दें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
