PM Kisan Nidhi : लो भईया किसानों के लिए बड़ी खबर! जानिए खाते में कब आएगी 15वीं किस्त

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan Nidhi : लो भईया किसानों के लिए बड़ी खबर! जानिए खाते में कब आएगी 15वीं किस्त

PM Kisan Nidhi: मोदी सरकार ने बीते महीने यानी 27 जुलाई 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की

14वीं किस्त जारी की थी। योजना की इस किस्त में करीब 8.5 करोड़ किसानों को ही फायदा मिला था,

- Advertisement -
- Advertisement -

जिससे अलग काफी संख्या वंचित लोगों की रह गई थी। कुछ आंकड़ों के अनुसार करीब 3.5 करोड़ किसानों को

14वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं मिले। सरकार ने इसके लिए किसानों की लापरवाही को जिम्मेदार माना।

अब चर्चा है कि सरकार किसानों को अगली यानी 15वीं किस्त भेजने की तारीख पर बड़ा अपडेट देने जा रही है।

चर्चा है कि सरकार दीवाली पर योजना की 15वीं किस्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर कर सकती है,

जिसकी चर्चा अभी खूब तेजी से चल रही है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर

तो कोई बात नहीं कही है,लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

सरकार सालाना भेजती है इतने हजार रुपये

केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना को साल 2019 में शुरू किया था,

जिसका मकसद अन्नदाताओं की आय को बढ़ाना है। सरकार चाहती है कि किसानों की आय इतनी बढ़ जाए कि खेती

वाड़ी करने को किसी से उधार पैसा ना लें। वैसे भी मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के

तहत सालाना 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6,000 रुपये जारी करती है।

प्रत्येक किस्त भेजने का अंतराल चार महीने होता है। किसान संगठन किस्त की

राशि बढ़ाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर इस पर कुछ नहीं

बोला गया है। अब अगले साल लोकसभा चुनाव होना है, जिससे पहले

योजना से जुड़े किसानों के लिए कुछ अच्ची खबर भी मिल सकती है।

14वीं किस्त में इन किसानों को नहीं मिला लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त में ऐसे किसानों को झटका दिया गया था,

जिन्होंने अपना ई-केवाईसी और भू-सत्यापन नहीं कराया। अगर आप भी इस क्लब में शामिल हैं तो प्लीज जल्द

ई-केवाईसी जैसे काम करवा लें, नहीं तो अगली किस्त से भी वंचित रह जाएंगे, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...