Car Insurance Company: कहीं महंगी न पड़ जाए होशियारी! कार इन्सुरेंस कम्पनी बदलते समय इन बातों का रखें ध्यान
Car Insurance Company: भारत में किसी भी वाहन को सड़क पर चलाने के लिए
उसका इंश्योरेंस होना बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी कार मालिकों के लिए
कम दाम में अच्छी बीमा पॉलिसी खरीदने की चुनौती रहती है। अपने इस लेख नेम हम आपको बताने वाले हैं
कि अगर आप Car Insurance Company को बदलने का प्लान करते हैं,
तो फिर इसके लिए आपको क्या करना चाहिए। साथ ही ये भी जानेंगे कि ऐसा करना कितने फायदे का सौदा है।
Car Insurance Company बदलना क्यों जरूरी?
अगर आपको लगता है कि आप कार के इंश्योरेंस का ज्यादा प्रीमियम भर रहे हैं
और नई कंपनी आपको अच्छी ऑफर दे रही है, तो आप इंश्योरेंस कंपनी बदल सकते हैं।
वहीं, कवरेज को लेकर कोई समस्या होने पर भी आप इंश्योरेंस कंपनी बदलने का फैसला कर सकते हैं।
कुछ बीमाकर्ता छह महीने के लिए कवरेज बढ़ाते हैं, जबकि अन्य नवीनीकरण से पहले
एक साल की कवरेज अवधि बनाए रखते हैं। इस हिसाब से आप अपनी
आवश्यकताओं और वित्तीय स्थिति के अनुसार विश्लेषण करके नई इंश्योरेंस कंपनी का चुनाव कर सकते हैं।
Insurance Company कैसे बदलें?
नई कार बीमा कंपनी की तलाश करके और नए बीमाकर्ता से कार बीमा पॉलिसी खरीदकर या रीन्यू करके वर्तमान
बीमाकर्ता को बदला जा सकता है। नए बीमाकर्ता का चयन करते समय आपको थोड़ी सी रिसर्च की जरूरत होगी।
जब मौजूदा कार बीमा पॉलिसी समाप्त होने वाली हो, तो कार बीमा प्रदाता को
बदला जा सकता है। इस समय बीमा कंपनी को बदलना काफी आसान होता है।
बीमा कंपनी का चयन करते समय लोग जल्दबाजी कर जाते हैं, जो उन्हे काफी दिक्कत में डाल सकता है।
एक पॉलिसीधारक के रूप में, आपको अपनी आवश्यकताओं का विश्लेषण करने और यह समझने की
जरूरत होगी कि एक बीमा कंपनी कितनी अच्छी है। यदि आप किसी नए बीमाकर्ता के पास जाने को लेकर
असमंजस में हैं, तो आप नीचे दिए गए प्वाइंट्स की मदद ले सकते हैं।
1. प्रीमियम चेक करें
यदि आपको लगता है कि आप कम सुविधाओं के लिए अधिक प्रीमियम का भुगतान कर रहे हैं,
तो समझ लीजिए कि बीमा कंपनी बदलने का समय आ गया है। अपनी कार बीमा पॉलिसी के वर्तमान कवरेज और
बीमाकर्ता द्वारा दी जाने वाली सेवाओं पर एक नजर डालें और
पूछें कि क्या वे जितना पैसा ले रहे हैं वो जायज है, या फिर नहीं?
2. सर्विस क्वालिटी चेक करें
एक अच्छा बीमाकर्ता चुनने पर व्यक्ति को कार बीमा के संबंध में चिंता से मुक्त होना चाहिए।
सर्विस की समग्र गुणवत्ता आपको यह निर्णय लेने में मदद करेगी कि
क्या आप किसी भिन्न बीमा कंपनी में स्विच करना चाहते हैं या फिर नहीं?
3. कस्टमर सर्विस
Car Insurance Company चेंज करने का सबसे बड़ा कारण ये भी है कि आपको किस तरह की कस्टमर सर्विस दी
जा रही है। अगर आप अच्छा-खासा प्रीमियम भरने के बाद भी कंपनी की सर्विस से निराश हैं,
तो फिर ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस कंपनी बदलने का आपकी फैसला जायज हो सकता है।
