Google Search में अब मिलेगा Perspectives फ़िल्टर, जानें क्या है फायदा?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Google Search में अब मिलेगा Perspectives फ़िल्टर, जानें क्या है फायदा?

Google Search: टेक जॉइंट गूगल अपने तमाम सर्विसेज में AI सपोर्ट दे रहा है.

कई ऐप्स में कंपनी AI का सपोर्ट दे चुकी है. अब Google Search में भी कंपनी ने AI सपोर्ट देना शुरू किया है

- Advertisement -
- Advertisement -

और Perspectives नाम से एक नया फ़िल्टर जोड़ा है. यानि अब अगर आप गूगल पर कुछ भी ऐसा सर्च करेंगे

जिसमें औरों की राय की जरूरत है तो आपको Perspectives नाम से एक फ़िल्टर टॉप में दिखाई देगा,

जैसा अभी Image, video, news आदि के नाम से आता है.

नया फ़िल्टर रोलआउट होना शुरू हो गया है जो धीरे-धीरे सभी को मिलेगा.

क्या है फायदा?

इस नए ऑप्शन का फायदा ये है कि जब भी आप गूगल पर कुछ भी ऐसा सर्च करेंगे जिसमें दूसरे लोगों की

राय या नजरिया देखा और सुना जा सकता है तो गूगल आपको Perspectives नाम का फ़िल्टर टॉप पर

दिखाएगा. इस पर क्लिक कर आप लोगों की राय जान पाएंगे और उनके एक्सपीरियंस के हिसाब से सही डिसीजन।

ले पाएंगे. Perspectives फ़िल्टर के अंदर आपको वीडियो, ब्लॉग,

Q&A आदि कई तरह की चीजें मिलेंगी जिससे आप सही इनफार्मेशन हासिल कर सकते हैं.

उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आप दुबई में हैं और आप गूगल पर ये सर्च करते हैं कि- दुबई में भारतीयों को क्या चीज

ट्राई करनी चाहिए? तो इसके जवाब में गूगल आपको Perspectives फ़िल्टर दिखाएगा

जिसमें दूसरे लोगों की राय, आईडिया आदि होंगे. इसे देखकर आपको अपना डिसीजन बनाने में मदद मिलेगी.

टॉप में दिखेगा यूजफूल कंटेंट

गूगल ने I/O इवेंट में ये कहा था कि कंपनी आने वाले समय में Perspectives रिजल्ट को और बेहतर बनाने के लिए

अपने कंटेंट रैंकिंग सिस्टम में काम करेगी ताकि लोगों को यूजफूल कंटेंट टॉप में दिखे और जो शानदार कंटेंट किसी

कारण से छिपा हुआ है वो भी टॉप में नजर आएं. इससे लोगों को बेहतर

कंटेंट टॉप पर दिखेगा और वे सही जानकारी हासिल कर पाएंगे.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...