Narayani River:रिसाव होने से छितौनी बांध पांच मीटर धंसा, क्षेत्रों में हड़कंप मचा
Narayani River: कुशीनगर नारायणी नदी केअत्याधिक वेग से छितौनी बांध के किलोमीटर 0.200पर लगती रात से
ही कटान कर 5मी के दायरे में काट दिया जिससे आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर वाढ खण्ड ने बचाव व मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
बताते चले की छितौनी बांध पर उगे झाड़ झंखाड़, नरकट की सफाई नहीं होने से किलोमीटर 0.200 पर बीती रात
साइफन के बगल से पानी का रिसाव होने लगा यह देख ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया।
जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बाढ़ खंड कार्यालय को दिया इस सूचना के फैलते ही
बाढ़ खंड के एक्स ई एन एमके सिंह ,एसडीओ मनोरंजन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर
पहुंचकर राहत कार्य प्रारंभ करा दिए। पानी का वेग तेज होने के कारण नदी 5 मीटर के दायरे में छितौनी बांध को पूरी तरह
काट दिया यह देख अधिकारियों ने प्लास्टिक के बारे में मिट्टी रखकर पलास्टिक बैग से पानी रोकने का प्रयास करने लगे।
पूरी रात मशक्कत करने के बाद पानी की बेग पर बाढ़ खंड ने काबू पाया फिर भी पानी धीरे-धीरे बोरों के बीच से बहने
लगा। नदी के वेग पर कमांड पातें ही बाढ़ खंड के अधिकारियों ने
राहत की सांस लेकर बंधे की मरम्मत कराने का कार्य शुरू कर दिया है।
इस संबंध में बाढ़ खंड कुशीनगर के एक्स ई एन एम के सिंह का कहना है
कि पानी के बेग पर कमांड कर लिया गया है धीरे-धीरे मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
