Big accident : एक ही परिवार के तीन लोगों की ट्रक की चपेट में आने से मौत
Big accident : यूपी के चंदौली में अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर के समीप ट्रक की चपेट में आने से
बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक युवक समेत दो महिलाएं शामिल हैं।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी शंकर राम का पुत्र अनिल कुमार (20)
अपनी मां सावित्री देवी (45) और नानी रमावती देवी (70) को लेकर बाइक से जीटी रोड से होते हुए
अलीनगर की ओर जा रहा था। आलमपुर पुलिस पिकेट के पास चंदौली की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया।
अनिल कुमार व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला को
जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल चंदौली में पोस्टमार्टम को भेज दिया और वहीं Big accident करने
वाले ट्रक और उसके ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दी गई ।
