wifi: UP के इस शहर में चार जगह पर फ्री वाई-फाई शुरू, इस तरह होगा इस्तेमाल
wifi: अब अपना मेरठ शहर भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत फ्री वाईफाई वाला शहर हो गया है। फिलहाल शहर में तेजगढ़ी, बच्चा पार्क, इब्ज चौराहा, कमिश्नर आवास चौराहा आदि के करीब 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में लोगों को फ्री wifi की सुविधा उपलब्ध होगी। मंगलवार को इन इलाकों में ट्रायल सफल रहा। अब आम लोगों को यह सुविधा उपलब्ध होगी।
इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत ही स्मार्ट सिटी योजना में लोगों को फ्री wifi उपलब्ध कराने की सुविधा भी शामिल है। गुरुग्राम की कंपनी एनईसी की ओर से कई महीने से इस प्रोजेक्ट पर काम कराया जा रहा था। मंगलवार से वाईफाई की सुविधा शुरू हो गई है। गुरुग्राम की कंपनी ने नगर निगम को पत्र देकर इसकी जानकारी दे दी है
एक बार में कनेक्ट होंगी 400 डिवाइस
वाईफाई सुविधा में एक बार में 400 डिवाइस कनेक्ट हो पाएगी। यह समय सीमा आधे घंटे तक ही रहेगी। उसके पश्चात अपने आप ही वाईफाई डिस्कनेक्ट हो जाएगा।
सुरक्षा का रखा गया विशेष ध्यान
जो-जो मोबाइल धारक फ्री wifi से जुड़ेंगे उन्हें कनेक्ट करने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा। उसके बाद उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा। तब जाकर यह सेवा मिलेगी। उस मोबाइल नंबर का रिकार्ड दर्ज हो जाएगा।
इस तरह होगा इस्तेमाल
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार मोबाइल के वाई-फाई में जाना होगा। वहां Meerut_itms-NagarNigam शो होगा। कनेक्ट करने पर मोबाइल पर ओटीपी जेनरेट होगा। उसके बाद 30 मिनट के लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
ये हैं फ्री वाई-फाई जोन
तेजगढ़ी, बच्चा पार्क, इब्ज चौराहा और कमिश्नर आवास चौराहा
