Government Scheme: महिलाओं के लिए खास है ये स्‍कीम, मिलेंगे 6000 रुपये; जानिए कैसे उठाएं लाभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Government Scheme: महिलाओं के लिए खास है ये स्‍कीम, मिलेंगे 6000 रुपये; जानिए कैसे उठाएं लाभ

Government Schemes: सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाती है, जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है. ऐसे ही आज एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है. यह रकम केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को ही दी जाती है. परिवार का कोई अन्‍य सदस्‍य इसका लाभ नहीं उठा सकता है.

देशभर में पैदा हो रहे कुपोषित बच्‍चों को रोकने के लिए सरकार ने मातृत्‍व वंदना योजना की शुरुआत की है. इसके तहत गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है. सरकार 6000 रुपये बच्‍चों के देखभाल और बीमारी के रोकथाम के लिए यूज करने के लिए देती है. इस योजना के लिए गर्भवती महिलाओं की आयु 19 साल से कम नहीं होनी चाहिए.

- Advertisement -
- Advertisement -

तीन किस्‍त में मिलती है रकम

मातृत्‍व वंदना योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को की गई थी. इस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए ऑफलाइन आवदेन करना होगा. आवेदन करने के बाद गर्भवती महिलाओं को यह रकम तीन किस्‍त में दी जाती है. वहीं आखिरी किस्‍त 1000 रुपये सरकार बच्‍चे के जन्‍म के समय अस्‍पताल में देती है. इस स्कीम के पहले चरण में 1000 रुपये, दूसरे चरण में 2000 रुपये और तीसरे चरण में 2000 रुपये गर्भवती महिलाओं को दिए जाते हैं.

सीधे खाते में ट्रांसफर की जाती है रकम

केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि गर्भवती महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है. अगर इसके आवेदन में आपको किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो आप हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर कॉल कर सकते हैं. यहां आपके सभी समस्‍याओं को सामाधान किया जाएगा.

कैसे कर सकते हैं आवेदन

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana पर जा सकते हैं.

यहां आप योजना के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं. यहां से फॉर्म डाउनलोड करके आप आवेदन कर सकते हैं और संबंधित कार्यालय में जमा करा सकते हैं.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...