Seema Haider: पाकिस्तानी हसीना सीमा हैदर ने बढ़ाईं सचिन की मुश्किलें, रिश्तेदारों का रिकॉर्ड खंगाल रही ATS

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Seema Haider: पाकिस्तानी हसीना सीमा हैदर ने बढ़ाईं सचिन की मुश्किलें, रिश्तेदारों का रिकॉर्ड खंगाल रही ATS

Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने सचिन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को लेकर जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। एटीएस की जांच के घेरे में अब सचिन मीणा के रिश्तेदार भी आ गए हैं।

बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में सचिन के रिश्तेदारों की जांच पड़ताल चल रही है। सूत्रों की मानें तो सीमा हैदर और उसके बच्चों के आधार कार्ड में हेरफेर का आरोप सचिन के रिश्तेदारों पर ही लग रहा है। इसकी पूरी तरह से पुष्टि होने पर जांच की आंच में रिश्तेदार भी झुलस सकते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

जनसेवा केंद्र संचालक समेत कई जांच में घिरे

सीमा हैदर और उसके बच्चों के आधार कार्ड समेत अन्य कागजातों में हेरफेर अहमदगढ़ स्थित जनसेवा केंद्र से होने के कुछ सुराग जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण जांच एजेंसी या पुलिस प्रशासन अभी कुछ खुलासा नहीं कर रहा।

फुफेरे भाई के संपर्क में रहा सचिन

सूत्रों की मानें तो जब रबुपुरा निवासी सचिन मीणा का सीमा हैदर से संपर्क हुआ तो उसने अपने अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव गंगावास निवासी फुफेरे भाई से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार सचिन को उसके फुफेरे भाई ने ही आधार कार्ड आदि भारतीय कागजात तैयार करने का भरोसा दिया था। इसमें कितनी सच्चाई है इसका पता एटीएस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

स्थानीय पुलिस प्रशासन अनजान

इस पूरे मामले से स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अनजान है। जांच एजेंसियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...