Sex racket : पति-पत्नी घर में चला रहे थे सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, और फिर.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sex racket : पति-पत्नी घर में चला रहे थे सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, और फिर..

Sex racket: बिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. इसे पति-पत्नी अपने घर में चला रहे थे. इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है और आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं. इसके साथ ही दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है. बताया जा रहा है कि यहां कई सफेदपोश भी पहुंचते थे.

दरअसल, बिहटा के न्यू महावीर नगर इलाके में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी. इस पर दानापुर एएसपी अभिनव धीमान और थानाध्यक्ष डीएसपी अनु कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई. इस दौरान युवक और युवती कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाए गए.

- Advertisement -
- Advertisement -

दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया

इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी बरामद कीं. इस कार्रवाई को लेकर एएसपी अभिनव ने बताया कि सूचना पर छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और उसके पति के साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.

पति के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती थी महिला

संभावना जताई जा रही है कि पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं. ये भी बताया जा रहा है कि यहां कई सफेदपोश भी पहुंचते थे. यही वजह थी कि रानी नाम की दबंग महिला अपने घर में पति के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती थी. वो आरा और दूसरी जगहों से युवतियों को बहला-फुसलाकर लाती थी और उनसे जिस्मफरोशी कराती थी.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...