Communicable diseases: संचारी रोग की रोकथाम हेतु किया गया जागरूक
सेवरही विकास खण्ड के राजकीय बीज भण्डार केन्द्र पर कृषकों को किया गया प्रशिक्षित
communicable diseases: स्थानीय विकास खण्ड के राजकीय बीज भण्डार केन्द्र पर जे.ई/ए.ई.एस. रोग की
रोकथाम हेतु विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम में क्षेत्र के कृषकों को प्रशिक्षित कर उन्हें जागरूक किया गया।
मंगलवार को सेवरही विकास खण्ड के राजकीय बीज भण्डार केन्द्र पर संचारी रोग के रोकथाम हेतु
कृषि विभाग कुशीनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को चूहा/छछुन्दर नियंत्रण हेतु तकनीकी
प्रशिक्षण तथा इस रोग से बचाव हेतु अपने आस पास की जगह को साफ सुथरा रखना,
यह भी पढ़े: damaged dam:छितौनी बांध हुआ जर्जर, पानी के हल्की बहाव में ठोकर भी बहे
खाने पीने की सामग्री को ढ़क कर रखना तथा घर के आस पास जल जमाव नही रखने के हेतु
विशेष सावधानी बरतने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी
कृषि कृष्ण मुरारी तिवारी द्वारा कृषकों को संचारी रोग से बचाव के विषय में
विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए प्रभावित कारणों के बारें में बताया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से कृषि विभाग के डा0 अभिमन्यु सिंह, भोला कुशवाहा, हीरालाल, चिरंजीवी श्रीवास्तव,
अवनीश श्रीवास्तव सहित कृषक रमेश यादव, अखिलेश कुशवाहा, चन्द्रिका प्रसाद,
अमित राय, जितेन्द्र तिवारी, रविन्द्र मिश्र आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
