army recruitment: यूपी के इन छह जिलों में युवाओं को मिलेगा अग्निवीर बनने का मौका
army recruitment: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सेना भर्ती रैली होगी।
इसमें युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका मिलेगा। अगले महीने 20 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी।
अगले साल 16 जनवरी तक छह स्थानों पर सेना भर्ती रैली होगी।
उप्र के मुख्य सचिव ने शुक्रवार को यहां एक बैठक में यह जानकारी दी।
शुक्रवार को एक सरकारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में अग्निपथ
योजना के अन्तर्गत सेना भर्ती रैली के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी 20 जुलाई 2023 से 16 जनवरी 2024 तक की
अवधि में प्रदेश के फतेहगढ़, बड़ौत, लखनऊ, आगरा, अमेठी एवं गोरखपुर में
अग्निवीर योजना के अन्तर्गत सेना भर्ती (army recruitment) रैली का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन जनपदों में होने वाली सेना भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की
समस्या न हो, इसके लिए समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने कहा कि सेना भर्ती (army recruitment) रैली के दौरान कांवड़ यात्रा भी प्रारम्भ हो रही है।
अतः इससे सम्बन्धित जिलों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
जिससे कांवड़ यात्रा और भर्ती रैली सकुशल संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि भर्ती स्थलों में रहने-खाने, शेल्टर आदि के साथ ही
बिजली, पानी, सफाई एवं शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए।
