PM Kisan पर आया नया अपडेट, नोट कर लें जून महीने की ये तारीख, सरकार ने सुना दी खुशखबरी!
PM Kisan: देश भर के किसानों के लिए आज का दिन काफी बड़ा है. अगर आप भी पीएम
किसान योजना (pm kisan scheme) का फायदा ले रहे हैं
तो आज यानी 15 जून की तारीख सभी के लिए खास है. सरकार ने बताया है
कि 15 तारीख तक सभी किसान ईकेवाईसी (pm kisan ekyc) करा लें वरना इसके बाद में
आपको पीएम किसान की 14वीं किस्त का पैसा आपको नहीं मिलेगा.
इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि इस महीने ही आपके खाते में 2000 रुपये आने वाले हैं.
लिस्ट में से कई लोगों का कट गया नाम
ईकेवाईसी नहीं होने की वजह से देश के लाखों किसानों का नाम पीएम किसान स्कीम से कट
गया है. इसके साथ ही सरकार ने बताया है कि 14वीं किस्त देने से पहले भी बड़ी संख्या में
किसानों का नाम लिस्ट से कटा जाएगा. अगर आप
इस स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं तो आज ही आपना केवाईसी वाला काम पूरा कर लें.
किस दिन आएगा 14वीं किस्त का पैसा?
आपको बता दें इस समय देश के करोड़ों किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने यानी जून में ही आपके खाते में 14वीं किस्त का पैसा आने
वाला है. फिलहाल अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
27 फरवरी को ट्रांसफर की थी 13वीं किस्त
पीएम मोदी ने 27 फरवरी को 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया था.
उस समय पर सरकार ने 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया था.
सरकार की तरफ से साल में 3 बार किसानों को यह पैसा ट्रांसफर किया जाता है.
चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस-
>> किस्त का स्टेटस देखने के लिए आप पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
>> अब फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें.
>> अब बेनेफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें.
>> अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
>> यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
