Snake: चारपाई पर सो रहीं दो मासूम बहनों को सांप ने डसा, तीसरी बहन की तीन महीने पहले ही हुई थी मौत
Snake: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रविवार की सुबह दो सगी बहनों को सांप में डस लिया।
शोर मचाने पर परिवार के लोग अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को
मृत घोषित कर दिया। दो सगी बहनों की मौत से परिवार में मातम पसर गया।
ये घटना ओबरा के बैरपुर के सागरदह टोला का है। संजय कुमार का परिवार शनिवार रात डीजे लेकर किसी के शादी
समारोह में गया था। वहीं उसका परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। रविवार के भोर में करीब तीन बजे जब उसकी
दोनों बेटियां छह साल की सीता और तीन साल की रीता चारपाई पर सो रही थीं तभी उन्हें सांप ने काट लिया।
जानकारी होने पर आनन-फानन में परिजन सुबह 6 बजे चोपन सीएचसी ले गए।
जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संजय ने बताया कि उसकी एक बिटिया की अभी तीन महीने पूर्व ही
मौत हुई थी। उसको चार बेटी और एक बेटा था। उधर मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची
ओबरा थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
