Suicide: बहन ने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी, रूम के बाहर सो रहे छोटे भाई को नहीं लगी भनक
suicide: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शनिवार की रात प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं रूम के बाहर सो रहे छोटे भाई को इसकी भनक तक नही लगी। नींद खुलने पर उसने घटना की जानकारी दी।
परिजनों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
ये घटना बकेवर थाने के मझले गांव का है। मनीष उत्तम की 22 साल की दीक्षा जहानाबाद कस्बे में किराए के घर में रहकर एसएससी की तैयारी कर रही थी।
साथ में छोटा भाई रह कर नौवीं की पढ़ाई करता था। दीक्षा की बकेवर थाने के जरारा के रहन वाले रोहन के साथ दोस्ती थी।
शनिवार की शाम भाई खाना खाने के बाद सो गया। दीक्षा पढ़ाई कर रही थी। रात में अचानक गैस सिलेंडर गिरने को आवाज सुनकर भाई की नींद खुली।
जब कमरे में गया तो बहन और रोहन पंखे के हुक में दुप्पटे से बने फंदे लटक रहे थे। दोनों को देखकर तीख पड़ा।
फिर बाहर मदद के लिए आवाज लगी। किसी के नहीं पहुंचने पर उसने पिता को फोन करके सारी बात कराई। पिता ने पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे।
वहीं पुलिस ने दोनों के शवों के उतारकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने दीक्षा और रोहनन की दोस्ती होने से इनकार कर दिया। वही पुलिस ने युवक के परिजनों को को भी घटना की जानकारी दी।
