Lovers दूल्हे को देखते ही दुल्हन का माथा हुआ खराब,जयमाल स्टेज से बताई शादी न करने की वजह

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lovers दूल्हे को देखते ही दुल्हन का माथा हुआ खराब,जयमाल स्टेज से बताई शादी न करने की वजह

Lovers: कौशांबी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब दूल्हे को देखकर एक दुल्हन का माथा खराब हो गया।

दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहनाने से इनकार कर दिया। दुल्हन से जयमाला न पहनाने की जब वजह पूछी गई तो

- Advertisement -
- Advertisement -

हर कोई हैरान रह गया। दुल्हन ने जयमाल स्टेज पर ही शादी से इनकार कर दिया।

इसकी जानकारी मिलते ही घराती और बरातियों में अफरा-तफरी मच गई।

दुल्हन को समझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन दुल्हन शादी करने को राजी नहीं हुई।

मजबूरन बारात को वापस लौटना पड़ा। पूरा मामला कौशांबी जिले के चरवा थाना इलाके का है।

यहां पिपरी थाने के शेरपुर गांव से डीजे के साथ सज धजकर एक बारात मंगलवार को चरवा थाने के एक गांव में आई थी।

लड़की पक्ष वालों ने जोरदार तरीके से बारात का स्वागत भी किया। दोनों पक्ष के लोग शादी की रस्म को लेकर तैयारी कर रहे थे।

लड़की भी दुल्हन के रूप में सज संवर कर तैयार थी। इसके बाद जयमाला का रस्म निभाया जाने लगा।

दुल्हन को मंगल गीतों के बीच कई महिलाएं स्टेज पर लेकर पहुंचीं। इसके बाद दुल्हन ने जब दूल्हे को देखा तब उसने

शादी से इनकार कर दिया। लड़की दूल्हे की उम्र ज्यादा होने और उसके सांवला होने की बात कहकर स्टेज से उतर गई।

मामला बिगड़ता देख गांव के लोगों ने काफी समझाने की कोशिश की।

लेकिन, दुल्हन ने बात नहीं मानी। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मंगलवार की पूरी रात

दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही। इसके बाद भी बात न बनने पर बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई।

काफी मनाने के बाद भी नहीं मानी दुल्हन

लड़की के इनकार से मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। परिजनों ने दुल्हन को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास

किया लेकिन लड़की नहीं मानी। गांव के लोगों ने भी लड़की के सामने हाथ जोड़े,

लेकिन लड़की अपने निर्णय से टस से मस नहीं हुई और अपने फैसले पर अडिग रही।

दुल्हन के न मानने पर बारात बिना दुल्हन के रात को ही वापस लौट गई।

अब यह मामला आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस घटना के छह महीना पहले भी इसी गांव में जयमाल के दौरान युवती ने दूल्हे की जगह अपने प्रेमी (lovers) के गले

में वरमाला डाल दी थी। इसके बाद भी दुल्हन को विदा कराकर बाराती अपने गांव ले गए।

पर, उसी दिन ही दुल्हन वहां से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।

दुल्हन के फरार होने के बाद दूल्हे दहेज का सारा सामान उसके प्रेमी के घर पहुंचा दिया था।

गांव के लोग अभी उस मामले को भूले नहीं थे। छह महीने के अंदर उसी गांव में दूसरी घटना हो गई।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related