Astrology: मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है।
जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,
वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है,
जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।
जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।
आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।
दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप लोगों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी किसी नई नौकरी की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी लेकिन अभी आपको कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आप किसी नयी सम्पति का सौदा बहुत ही सोच विचार कर करें,नहीं तो आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आप किसी मित्र के साथ घूमने के लिए जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मन्न मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी नए काम को लेकर समस्या आ सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको आज वापस मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी बड़े निवेश को करने से बचना होगा,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोग उतार-चढ़ाव के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी वह अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए आसानी से धन कमा पाएंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है।
