Poison: प्रेमिका की आत्महत्या के बाद प्रेमी ने भी जहर खाकर दी जान, शादी के तीन साल बाद होनी थी विदाई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Poison: प्रेमिका की आत्महत्या के बाद प्रेमी ने भी जहर खाकर दी जान, शादी के तीन साल बाद होनी थी विदाई

Poison: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवती और पड़ोसी युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

लड़की की रविवार को विदाई होनी थी। इस घटना से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं एक ही दिन हुई दो मौतों से गांव मे मातम पसरा है। सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई है।

ये घटना गंगोह के मेनपुरा गांव का है।साल 2018 में यामीन की 25 साल की बेटी आयशा का निकाह नकुड़ थाना क्षेत्र के

लड़के से हुआ था। निकाह के बाद उसकी रूखसती नहीं हुई थी। परिजनों ने रविवार को विदाई का दिन तय किया था।

जिसे लेकर सारी तैयारी चल रही थीं। इस बीच आयशा ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

आनन-फानन में परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, दोपहर के समय गांव के ही 25 साल का मेहरदीन ने भी जहर खा लिया। परिजन उसे भी लेकर अस्पताल पहुंचे।

जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। गांव में दोनों की हुई मौत से

खलबली मच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक साल 2018 में आयशा और उसकी बड़ी बहन का निकाह एक साथ दो भाइयों के साथ हुआ था।

उस वक्त एक बहन की विदा कर दिया गया था। लेकिन आयशा की रूखसती नहीं हुई थी।

इस मामले में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आत्महत्या के क्या कारण हैं

इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच पड़ताल के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related