Rape:नाम बदलकर दोस्ती, सात महीने तक रेप, शादी का झांसा और अब…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rape:नाम बदलकर दोस्ती, सात महीने तक रेप, शादी का झांसा और अब…

rape: मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने एक युवक पर नाम बदलकर सात माह तक दुष्कर्म करने का

आरोप लगाया है। कई वर्षों से आरोपी उसे शादी का झांसा देता आ रहा था। अब उसने इनकार कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी निवासी युवती ने शुक्रवार शाम थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि

वह पिछले सात साल से गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में जॉब कर रही है।

अस्पताल में ही हापुड़ रोड निवासी एक युवक भी जॉब करता था। जहां दोनों की दोस्ती हुई।

आरोपी ने युवती को अपना नाम अमित बताया। दोनो बाहर मिलने लगे थे।

आरोपी, युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती काफी समय से आरोपी पर शादी का दबाव बना रही

थी। आरोपी शादी के लिए इंकार कर रहा था। कुछ दिन पहले ही युवती को पता चला कि आरोपी का नाम आमिर है।

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक आरोपी ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़

और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर दौड़े।

आरोपी भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंबेडकर रोड मार्शल पिच स्थित एक कॉलोनी निवासी युवती

ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह रात के समय अपनी मां के साथ ऊपर के कमरे में सो रही थी।

पड़ोस में रहने वाला युवक छत के सहारे घर में कूद गया। आरोप है कि युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी।

दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर युवती की मां की आंख खुल गई।

मां बेटी ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। मगर आरोपी भाग गया।

पीड़िता ने थाने पर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर

दिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि मुकदमा

दर्ज कर दिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

भाजपा नेता पहुंचे थाने

शुक्रवार को पीड़िता ने भाजपा नेता अंकित चौधरी से संपर्क किया। शनिवार को भाजपा नेता पीड़िता को लेकर थाने

पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने को कहा।

पुलिस ने आरोपी को शनिवार को हापुड़ रोड से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related