Marriage: दूल्हे को देखकर ठनका दुल्हन का माथा, सात फेरों से पहले मंडप छोड़कर क्यों चली गई?
Marriage: यूपी के देवरिया में गाजे-बाजे के साथ पहुंची बारात का लड़की पक्ष के दरवाजे पर खूब आवाभगत हुई।
इसके बाद द्वारचार का रस्म की गई। बाराती खाने-पीने में लग गए। इसके बाद सात फेरों की रस्म की तैयारी शुरू हो
गई। दुल्हन मंडप में पहुंच गई, दूल्हे को भी मंडप में बुलाया गया। दूल्हा जैसे ही मंडप में उठा तो उसके
पैर लड़खड़ाने लगे। दूल्हे को लड़खड़ाता देखकर दुल्हन का माथा ठनक गया। दुल्हन शादी से पहले ही मंडप से उठकर
चली गई। दुल्हन का आरोप था कि लड़के मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह शराब के नशे में है।
देर रात तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर चलता रहा। दुल्हन के राजी न होने पर बारात बैरंग ही लौट गई।
अपने बेटी के हाथ पीले करने के लिए भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने उसकी शादी खुखुन्दू थाना क्षेत्र के
अमवा पाण्डेय में तय कर दी। 17 मई को बारात की तैयारी में पूरा घर, रिश्तेदार लगे थे।
बारात तय समय पर पहुंची तो वधु पक्ष ने धूमधाम से बारातियों का आवाभगत भी किया।
द्वारपूजा की रश्म पूरी होने के बाद जब दूल्हे का बुलावा आया तो वह अपने साथियों के साथ मण्डप पहुंचा।
