Space:अंतरिक्ष तक जा चुकी हैं महिलाएं, फिर भी दुनिया की इन 5 जगहों पर नहीं पा सकती एंट्री; बेहद अजीब है वजह

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Space:अंतरिक्ष तक जा चुकी हैं महिलाएं, फिर भी दुनिया की इन 5 जगहों पर नहीं पा सकती एंट्री; बेहद अजीब है वजह

space: सदियों पहले से लेकर आज तक महिलाओं ने बार-बार साबित किया है

कि वे किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं. उन्होंने देश चलाने से लेकर समाज, सेना, व्यापार, शिक्षा समेत हर

- Advertisement -
- Advertisement -

क्षेत्र में अपना परचम लहराया है. महिलाओं के इस अमूल्य योगदान की वजह से दुनिया अब भी

बदस्तूर सही दिशा में चल रही है. लेकिन इसके बावजूद क्या आप जानते हैं

कि दुनिया में 5 ऐसी जगहें हैं, जहां महिलाओं का जाना वर्जित माना जाता है.

हैरत की बात ये है कि ये सभी जगहें घूमने के लिए प्रसिद्ध जगहें हैं, इसके बावजूद वहां पर महिलाएं नहीं जा सकतीं.

ऐसी जगहों के बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं.

दुनिया में महिलाओं के लिए वर्जित स्थान

बर्निंग ट्री क्लब, अमेरिका (Burning Tree Club, USA)

अमेरिका के इस क्लब में अमीर लोग कई तरह के फन गेम्स खेलने के लिए आते हैं

और क्वालिटी टाइम एंज्वॉय करते हैं. लड़कियों का इस क्लब में जाना वर्जित रखा गया है.

ऐसा करने के पीछे की कोई खास वजह आज तक नहीं बताई गई है.

हालांकि कभी-कभार यहां पर लड़कियों और महिलाओं को एंट्री दे दी जाती है

लेकिन बाकी समय में उन पर बैन (Banned Places For Women) ही रहता है.

माउंट एथोस, ग्रीस (Mount Athos, Greece)

यह यूरोपियन देश ग्रीस में ऊंची पहाड़ी माउंट एथोस पर बनी एक जगह है.

वहां पर कई ईसाई पादरी रहते हैं और बाइबल पढ़ते रहते हैं. उन पादरियों ने वहां पर महिलाओं का जाना

प्रतिबंधित कर रखा है. उनका कहना है कि महिलाओं के उस पहाड़ी पर पहुंचने की वजह से

उनके ज्ञान का मार्ग धीमा हो जाएगा. इसलिए वहां पर किसी भी

लड़की या महिला (Banned Places For Women) को नहीं जाने दिया जाता.

ईरान के स्पोर्ट्स स्टेडियम (Sports Stadiums of Iran)

ईरान एक कट्टर मुस्लिम देश है. वहां पर स्टेडियम में महिला दर्शकों की एंट्री दशकों से बैन है.

ईरानी सरकार का मानना है कि पुरुषों को शॉर्ट्स में फुटबॉल या दूसरे खेल खेलते हुए देखने से

महिलाओं पर खराब असर पड़ता है. इससे उनकी इस्लाम पर आस्था कमजोर हो सकती है.

इसके चलते वहां पर वर्ष 1979 से महिलाओं पर ये प्रतिबंध (Banned Places For Women) लगा हुआ है.

सबरीमाला, भारत (Sabarimala, India)

अब भारत की बात करते हैं. केरल में बने सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल तक की महिलाओं का जाना

प्रतिबंधित है. वहां पर मीनोपॉज होने के बाद ही महिलाओं को एंट्री दी जाती है.

इसकी वजह ये बताई जाती है कि सबरीमाला मंदिर में विराजमान अयप्पा स्वामी ब्रह्मचारी हैं,

लिहाजा कोई महिला (Banned Places For Women) वहां नहीं जा सकती.

हालांकि सुप्रीम कोर्ट अब इस मंदिर में महिलाओं को प्रवेश का आदेश दे चुकी है.

पतबौसी मंदिर, असम (Patbausi Temple, Assam)

यह मंदिर असम में बना हुआ है. यहां पर भी 12 से 45 साल की महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जाता है.

मंदिर प्रबंधन का मानना है कि जिन महिलाओं को पीरियड आते हैं,

उनके मंदिर में जाने से शुद्धता प्रभावित हो जाती है. लिहाजा उन्हें आने से रोकने के लिए वहां पर

महिलाओं पर प्रतिबंध (Banned Places For Women) लगाया गया है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...