Jaya Kishori: कब करेंगी शादी, कैसा होना चाहिए लड़का; जया किशोरी ने खुद कर दिया कन्फर्म

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Jaya Kishori: कब करेंगी शादी, कैसा होना चाहिए लड़का; जया किशोरी ने खुद कर दिया कन्फर्म

Jaya Kishori: मशहूर कथावाचिका जया किशोरी की जबर्दस्त फैन फॉलोविंग है।

कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने धर्म और आध्यात्म के साथ-साथ अपने

- Advertisement -
- Advertisement -

विचारों से जबर्दस्त मशहूरी हासिल की है। जया किशोरी की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ

उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब बातें होती रहती हैं। लोग जानना चाहते हैं

कि आकर्षक व्यक्तित्व वाली जया किशोरी शादी कब करेंगी और अपने लाइफ पार्टनर को लेकर

वह क्या सोचती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जया किशोरी खुद इन सवालों का जवाब दे दिया है।

अभी इतना है वक्त

जया किशोरी ने अपनी शादी और दूल्हे से जुड़े सवालों के जवाब दिए यूट्यूबर सोनू शर्मा के साथ

बातचीत के दौरान। जया किशोरी ने बताया कि कम से कम अगले दो से तीन साल तक उनका

शादी करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह खुद को अपने काम में ही

व्यस्त रखना चाहती हैं, इसलिए उनके पास इस तरह के किसी भी रिलेशनशिप के लिए

वक्त नहीं है। इस दौरान जया किशोरी ने यह भी कहा कि

अक्सर उनसे शादी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है

कि मैंने अभी तक अपने होने वाले पति के बारे में सोचा नहीं है।

जया किशोरी ने बताया कैसा लड़का चाहिए?

जया किशोरी के मुताबिक उनके पिता भी अक्सर यही कहते हैं

कि मैंने शादी को लेकर इतनी सारी शर्तें लगा दी हैं। मैं जैसा दूल्हा चाहती हूं,

पता नहीं दुनिया में ऐसा कोई लड़का होगा भी या नहीं। जया किशोरी ने बताया कि

जहां तक उनकी पसंद के लड़के का सवाल है तो वह संस्कारी होना चाहिए।

वह मॉडर्न तो हो, लेकिन ट्रेडिशनल वैल्यूज की जानकारी रखने वाला और उनकी कदर करना

जानता हो। वह मेरी और मेरे परिवार की इज्जत करने वाला हो और मुझे पर्सनल स्पेस भी दे।

उसे पता हो भगवान से मेरा जुड़ाव

जया किशोरी ने यह भी कहा कि जो भी शख्स उनसे शादी करेगा,

उसे पता होना चाहिए कि भगवान से मेरा रिश्ता कैसा है।

ऐसे में भगवान के साथ मेरे जुड़ाव को लेकर बहुत संजीदा होना चाहिए।

इसके साथ-साथ मेरा परिवार भी मेरे साथ रहता है।

इसलिए उस शख्स को मेरे परिवार की भी वैल्यू करनी आनी चाहिए।

बता दें कि जया किशोरी की शादी को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है।

बीच में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के साथ उनकी शादी की बातें उड़ी थीं।

हालांकि बाद में खुद धीरेंद्र शास्त्री ने इसको लेकर खंडन जारी कर दिया था।

कौन हैं जया किशोरी

जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है। उनका जन्म साल 1995 में 13 जुलाई के दिन

हुआ था। वह मूलरूप से राजस्थान के चुरु जिले के सुजानगढ़ गांव की रहने वाली हैं।

यहां पर गौड़ ब्राह्मण परिवार में उनका जन्म हुआ है। जया किशोरी के पिता का

नाम राधे श्याम हरितपाल (शिवशंकर शर्मा), माता गीता देवी और बहन चेतना शर्मा है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...