Hidden camera:मैरिज हॉल के टॉयलेट में मिला हिडन कैमरा, चोरी-छिपे महिलाओं की बनाई जा रही थी वीडियो, तीन गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Hidden camera:मैरिज हॉल के टॉयलेट में मिला हिडन कैमरा, चोरी-छिपे महिलाओं की बनाई जा रही थी वीडियो, तीन गिरफ्तार

hidden camera: उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक मैरिज होम के महिला टॉयलेट में हिडन कैमरे

लगाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिलाओं के अलग-अलग बयान नोट किए।

होटल के कमरों की छानबीन करने के बदा ताला लगा दिया गया है।

इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

शनिवार रात टीपीनगर निवासी परिवार के यहां शादी का कार्यक्रम बिजली बंबा स्थित मैरिज होम

में आयोजित था। मेहमानों के लिए चार कमरे और दुल्हन के लिए एक कमरा बुक था।

देर रात महिलाएं टॉयलेट गईं तो वहां लाइट चमकती हुई देखी।इस पर उन्हें हिडिन कैमरे लगे

होने का शक हुआ। महिलाओं के शोर मचते ही वहां पर खड़े दो युवक भाग निकले।

मौके पर पहुंचे लोगों ने जांच पड़ताल की तो शौचालय के पीछे की

तरफ खिड़की पर एक पारदर्शी शीशा लगा हुआ मिला जिस पर पर्दा था।

आरोप है कि पर्दे के पीछे से वीडियो बनाई जा रही थी। हंगामे का पता लगते ही ब्रह्मपुरी पुलिस मौके

पर पहुंची। पुलिस ने मैरिज होम में खाना बनाने वाले इजराइल, उसके बेटे रुस्तम और अन्य युवक

मोहम्मद अख्तर को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

कमरों की दीवारों में मिले छेद

सोमवार को ये मामला मीडिया में आया तो पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।

आनन-फानन में पुलिस, महिलाओं के घर पहुंची। उनके अलग-अलग बयान नोट किए।

इसके बाद सुबह पुलिस मैरिज होम पहुंची। यहां दुबारा से हिडिन कैमरों की तलाश की।

मैरिज होम के सभी कमरों को खंगाला गया। पुलिस को कमरों की दीवारों में छेद मिले हैं।

इसकी वीडियो और फोटोग्राफी कराई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक युवक

की पहचान कर ली गई है। हालांकि अभी वे पकड़ से बाहर हैं।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि दीवारों में सुराख मिले है, जिससे लग रहा है

कि उनके पीछे से वीडियो बनाई जा रही थी। होटल मालिक बाहर गया हुआ है।

उसने तीन लोगों को किराए पर मैरिज हॉल दिया हुआ है। होटल मालिक के आते ही आगे की कार्रवाई होगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...