Rain Alert: दिल्ली से UP-बिहार तक बारिश के आसार, मिल सकती है गर्मी से राहत, इन राज्यों में लू का सितम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 

Rain Alert: दिल्ली से UP-बिहार तक बारिश के आसार, मिल सकती है गर्मी से राहत, इन राज्यों में लू का सितम

Rain Alert: देश के कई राज्यों में तपतपाती गर्मी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है

- Advertisement -
- Advertisement -

कि रविवार तक पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में अगलग-अलग जगहों पर बारिश होगी।

इससेलोगों को गंभीर से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों मे

अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

आईएमडी ने अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर में व्यापक वर्षा और पश्चिम बंगाल, बिहार,

झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में वर्षा होने की संभावना जतायी है।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी यानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने और बंगाल

की खाड़ी से नमी आने के कारण अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की

गिरावट आने की संभावना है। आपको यह भी बता दें कि शुक्रवार को

हल्की बारिश का पूर्वानुमान होने के बावजूद दिल्ली में बारिश नहीं हुई।

महाराष्ट्र में भी लू

आईएमडी के अनुसार, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्से पिछले कुछ दिनों से

‘लू’ की स्थिति का सामना कर रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, मुंबई का अधिकतम तापमान

38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जबकि नवी मुंबई में

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बंगाल में भी गर्मी का सितम

वहीं, पश्चिम बंगाल में पिछले 10 दिनों से ‘लू’ की स्थिति बनी हुई है। बांकुड़ा जैसे जिलों में नदियों

का जलस्तर नीचे चला गया है, जहां इस सप्ताह अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

किया गया। बांकुड़ा के बाद बृहस्पतिवार को पानागढ़ वायुसेना स्टेशन का अधिकतम तापमान

43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से

शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आई। कोलकाता में अधिकतम तापमान

38 डिग्री सेल्सियस और पड़ोसी साल्ट लेक में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार-झारखंड में रात में मिली थोड़ी राहत

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

किया गया, जबकि गया का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड में सबसे ज्यादा तापमान डालटनगंज में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया, “झारखंड में 25 अप्रैल तक भीषण गर्मी

से राहत मिलने की संभावना है। 26 अप्रैल से पारा फिर चढ़ेगा

और राज्य के कई हिस्सों में ‘लू’ की स्थिति बन सकती है।”

प्राइवेट फोरकास्टर स्काईमेट वेदर ने कहा कि दक्षिण तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से

मध्यम बारिश की उम्मीद की जा सकती है। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और

पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इसने पंजाब के कुछ हिस्सो

में धूल भरी आंधी, गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...