Black Edition में आई Hero HF Deluxe, सिर्फ ₹2208 में खरीदने का मौका 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Black Edition में आई Hero HF Deluxe, सिर्फ ₹2208 में खरीदने का मौका

Hero HF Deluxe: हीरो हमेशा से ही अपने बाइक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रही है।

इसीलिए बाजार में हमें सबसे ज्यादा Hero Splendor के वेरिएंट्स देखने को मिलते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

अब कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली Hero HF Deluxe को E20 फ्यूल के साथ

लांच किया है। यह कंपनी की ब्लैक एडिशन हीरो एचएफ डीलक्स है।

दिखने में यह बहुत ही सुंदर लगती है। आज इस आर्टिकल में हम इसकी कीमत, डाउन पेमेंट और

EMI के बारे में जानेंगे। भारत में कई ऐसे लोग हैं जो आज भी ऑन रोड कीमत पर बाइक खरीद

नहीं सकते है। उनके लिए फाइनेंस प्लान का विकल्प काफी अच्छा साबित होता है।

आपको बता दें कि नहीं आई Hero HF Deluxe Black Edition की एक्स शोरूम कीमत

₹67,068 है। इसे खरीदने के बाद आपको ₹7963 का रजिस्ट्रेशन चार्ज और ₹6891 का

इंश्योरेंस देना होगा। कुल मिलाकर इस बाइक की ऑन रोड कीमत

तकरीबन ₹83996 से लेकर ₹86900 तक जाएगी।

यह कीमत एक मिडिल क्लास व्यक्ति के लिए काफी ज्यादा है।

ऐसे में आप सिर्फ ₹24,543 का डाउन पेमेंट कर इसे खरीद सकते हैं।

बाकी की बची राशि बैंक द्वारा लोन पर मिल जाएगी। अगर आपका यह लोन 3 साल के लिए है

तो आपको हर महीने ₹2208 का EMI देना होगा।

बैंक आपको दी गई राशि पर 10 परसेंट का सालाना ब्याज लेगी।

वहीं अगर आप यह लोन 2 साल के लिए लेते हैं तो आपका EMI ₹3020 का होगा।

इसके अलावा नई Hero HF Deluxe के ब्लैक एडिशन में आपको कुछ भी नया नहीं मिलेगा

इसमें आपको वही पुराना 97 सीसी का एयर कूल्ड इंजन मिलेगा, जो अपने पीक पर 7 पीएस

का पावर और 7 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा बात करें इसके फीचर्स

की तो इसमें सिमी डिजिटल स्पीडोमीटर के अलावा ड्रम ब्रेक्स और एलॉय व्हील्स मिलते हैं।

इसके आगे टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ ड्यूलशॉक अब्जॉर्बर दिया गया है।

इसमें आपको 70 किलोमीटर का माइलेज मिलता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...