Police raid :जिस होटल को एक माह पहले किया गया था सील वहां चल रही थी अय्याशी, पुलिस को देख छूटे पसीने, फिर..
Police raid: फिरोजाबाद के टूंडला में एक माह पहले छापे के दौरान बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे होटल पर लगाई गई सील को तोड़कर फिर से गंदा काम शुरू कर दिया गया था।
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। छापे की जानकारी मिलते ही होटल में भगदड़ मच गई। होटल में मौजूद युवक और युवतियां वहां से भाग निकले।
पुलिस ने होटल संचालक व सहयोगियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है। होटल को फिर से सील किया गया है।
यहां पर है होटल
आगरा हाईवे स्थित होटल रॉकऑन पर एक माह पूर्व देहव्यापार की सूचना पर एसडीएम ने पुलिस के साथ छापा मारा था। इस दौरान होटल में कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे,
जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया था। इसके साथ ही होटल के कागजात आदि न होने पर सराय अधिनियम के तहत होटल को सील कर दिया गया था।
रविवार सायं एसडीएम सत्येंद्र सिंह को जानकारी मिली कि इस होटल में देहव्यापार चल रहा है। होटल में लड़के और लड़कियां मौजूद हैं।
सूचना पर की छापामार कार्रवाई
सूचना पर एसडीएम और सीओ ने तत्काल इंस्पेक्टर वीपी सिंह को जांच करने के लिए कहा। मौके पर पहुंची पुलिस को होटल में लड़के-लड़कियां मिले। पुलिस को देखकर भाग गए।
होटल पर लगाई सभी सील तोड़ दी गई थी। इंस्पेक्टर वीपी सिंह ने होटल संचालक रूपकेश त्यागी निवासी फिरोजाबाद, रिंकू यादव, जयप्रकाश यादव निवासी
मोहम्मदाबाद व गुलशन बघेल निवासी पचोखरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही लेखपाल प्रबल प्रताप सिंह ने होटल पर फिर से सील लगाई है।
