love: इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर हुआ प्यार, अब शादी की ज़िद पर अड़ीं युवतियां,फिर…. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love: इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर हुआ प्यार, अब शादी की ज़िद पर अड़ीं युवतियां,फिर…. 

love: इंस्टाग्राम पर दो युवतियों में पहले दोस्ती हुई फिर दोनों प्यार हो गया।

अब दोनों युवतियां शादी की जिद पर अड़ गई हैं। इनमें से

- Advertisement -
- Advertisement -

एक देवरिया और दूसरी मुरादाबाद की रहने वाली है।

गुरुवार को इस मामले को लेकर तरकुलवा थाने में घंटों पंचायत होती रही लेकिन

कोई समाधान नहीं निकला। पुलिस ने देवरिया की युवती को समझा-बुझाकर उसके

मां-बाप के साथ भेज दिया, जबकि मुरादाबाद की युवती को

महिला थाने के सुपुर्द करते हुए उसके परिजनों को बुलाया गया है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का करीब छह माह पूर्व मुरादाबाद के

सौजावल थाना क्षेत्र की एक युवती से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ।

बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों में दोस्ती हो गई।

पिछले दिनों तरकुलवा की युवती की मां ने जब उसके मोबाइल पर चैटिंग देखी तो दंग रह गईं।

उन्होंने अपनी बेटी को डांट-फटकार लगाई। इससे नाराज होकर युवती तीन दिन

पहले अपनी दोस्त से बात करने के बाद घर छोड़कर मुरादाबाद चली गई। परिजनों ने काफी

खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

तरकुलवा पुलिस ने मोबाइल नम्बर के सहारे दोनों युवितयों से संपर्क किया और गुरुवार को

थाने पर बुलाया। यहां पहले से ही देवरिया की युवती के परिजन और रिश्तेदार आए हुए थे।

पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने युवतियों को समझाने की कोशिश की पर दोनों एकसाथ रहने

की कसमें खाते हुए आपस में शादी की जिद पर अड़ी रहीं।

परिजनों के लाख समझाने के बाद भी युवती अपने घर जाने के लिए राजी नहीं हो रही थी।

दोबारा अपनी सहेली के साथ मुरादाबाद जाने की जिद पर अड़ गई।

थाने में घंटों पंचायत के बाद तरकुलवा की युवती को समझा-बुझाकर

उसके माता-पिता के साथ भेजा गया। थानाध्यक्ष तरकुलवा दिनेश मिश्र का कहना है

कि एक युवती को उसके परिजनों के साथ भेजा दिया गया है।

दूसरी के परिजनों को बुलाया गया है। तब तक उक्त

युवती को महिला थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...