file a lawsuit: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या केस में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई पर केस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

file a lawsuit: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या केस में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई पर केस

file a lawsuit: वाराणसी में सारनाथ के होटल में शनिवार रात भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

के फांसी लगाकर आत्महत्या के प्रकरण में सारनाथ पुलिस ने चर्चित गायक समर सिंह और

- Advertisement -
- Advertisement -

उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अभिनेत्री की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों पर

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के

बरदहा के निवासी थीं। मुंबई में मां पिता और भाई बहनों के साथ रहती थी।

वाराणसी में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी टीम के साथ हुआ

23 मार्च की रात सारनाथ के होटल में आई थी। 24 मार्च को फिल्म का मुहूर्त भी रखा गया था।

रविवार को नाटी इमली में फिल्म की शूटिंग होने वाली थी।

सेट से फिल्म यूनिट के सदस्य ने अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को बुलाने के लिए होटल में फोन

किया। फिल्म यूनिट के सदस्य जब उनके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला।

कमरे का दरवाजा खोलने पर वह फंदे से लटकी मिली।

तहरीर में मां मधु दुबे ने बताया है कि समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह दोनों 3 साल से

उनकी बेटी को टॉर्चर करते थे। भोजपुरी फिल्म जगत के लोगों के मुताबिक समर और

आकांक्षा दुबे बेहद नजदीकी थे। आजमगढ़ का मूल निवासी समर सिंह वाराणसी के टकटकपुर में

किराए के मकान में रहता था। आकांक्षा दुबे जब भी

वाराणसी में शूटिंग के लिए आती थी, समर के यहां ही रुकती थीं।

आकांक्षा की मां ने कहा है कि समर सिंह के कारण ही उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।

बता दें कि समर सिंह के साथ आकांक्षा ने पिछले वेलेंटाइन डे पर फोटो भी शेयर की थीं।

दोनों के लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने की खबरें भी आती रही हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...