defamation: राहुल गांधी को बड़ा झटका, संसद की सदस्यता खत्म, मानहानि केस में दो साल की हुई थी सजा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

defamation: राहुल गांधी को बड़ा झटका, संसद की सदस्यता खत्म, मानहानि केस में दो साल की हुई थी सजा

defamation: कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है।

उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मानहानि मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट ने बीते दिन राहुल गांधी को दोषी ठहराया था

और दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, सजा को एक महीने के लिए सस्पेंड करते हुए

उन्हें जमानत दे दी गई थी। लोकसभा सचिवालय की ओर से इसको लेकर

नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उन्हें (राहुल गांधी) संविधान के

अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम

1951 धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है।

हालांकि, अब भी राहुल गांधी के पास अदालत में जाने का अवसर है।

सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ वे ऊंची अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

हालांकि, यदि वहां से भी राहुल को झटका लगता है तो वे अगले छह साल तक कोई भी

चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने के बाद

कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा है कि सच सामने आएगा

और सूरत कोर्ट ने जो फैसला दिया है, वे ऊंची अदालत से बदल जाएगा।

पार्टी ने दावा किया है कि राहुल गांधी और मजबूत होकर वापस लौटेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ऐसा कौन सा बड़ा अपराध था,

जिसमें यह कार्रवाई हुई। बीजेपी ऐसा परसेप्शन बना रही है

कि राहुल गांधी बैकवर्ड क्लास के खिलाफ बोल रहे हैं। राहुल सच्चाई देश के सामने रख रहे हैं

और वह बीजेपी को नहीं जंच रहा है। इसी वजह से वे समझ रहे हैं

कि राहुल की सदस्यता खत्म करके समस्या खत्म हो जाएगी,

लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। हम लड़ते रहेंगे और जेपीसी की मांग नहीं छोड़ेंगे।

‘कानूनी और राजनीतिक तरह से लड़ेंगे लड़ाई’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हम इस लड़ाई को कानूनी और

राजनीतिक दोनों तरह से लड़ेंगे। हम भयभीत या चुप नहीं होंगे।

पीएम से जुड़े अडानी महामेगा स्कैम में जेपीसी बनाए जाने के बजाय,

राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया गया है। वहीं, बीजेपी नेता प्रह्रलाद जोशी ने

एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि इस मामले में हमारा लेना देना कुछ नहीं है।

जब भी कोर्ट की ओर से दो साल की सजा होती है तो सदस्यता

अपने आप खत्म कर दी जाती है। कानून के तहत यह कार्रवाई हुई है।

अमेठी और वायनाड से रहे सांसद

राहुल गांधी यूपी के अमेठी और केरल के वायनाड से चार बार सांसद रहे।

पहली बार साल 2004 में राहुल ने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली अमेठी सीट से चुनाव लड़ा

और जीत दर्ज की। इसके बाद 2009 और 2014 में भी उन्हें अमेठी से जीत मिली।

हालांकि, पिछला लोकसभा चुनाव राहुल गांधी ने अमेठी और केरल के वायनाड से लड़ा,

जिसमें अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि वायनाड से वे बड़े मार्जिन से चुनाव जीते।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related