molestation: भाई के दोस्त ने युवती को कार में लिफ्ट देकर की दरिंदगी, दो साथियों के साथ किया 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

molestation: भाई के दोस्त ने युवती को कार में लिफ्ट देकर की दरिंदगी, दो साथियों के साथ किया 

molestation: मुरादाबाद में मैनाठेर थाना क्षेत्र में युवती को कार में लिफ्ट देकर

सामूहिक दुष्कर्म करने की शर्मनाक वारदात सामने आई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पीड़िता के भाई के दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने एक को नामजद करते हुए

तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पीड़िता कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। डींगरपुर के फैजान का उसके घर आना-जाना था।

वह पीड़िता के भाई का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक

18 मार्च को पीड़िता कुंदरकी जाने के लिए डींगरपुर तिराहे के पास खड़ी थी।

इसी बीच वहां से कार लेकर फैजान गुजरा। उसने पीड़िता को देखकर कार को रोक दिया।

घर तक छोड़ने के लिए कार में लिफ्ट दी। भाई का दोस्त होने के कारण पीड़िताआरोपी की कार में

बैठ गई। पुलिस के मुताबिक मोहनपुर चौराहे पर फैजान को दो युवक मिल गए।

दोनों युवक भी कार में बैठ गए। डींगरपुर तिराहा निकलने के बाद कार

रोकने को कहा तो तीनों ने तमंचा लगाकर चुप करा दिया।

शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि तीनों युवक डींगरपुर स्थित

एक खाली मकान में ले गए, वहां तीनों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।

पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।

पुलिस ने फैजान और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

इंस्पेक्टर मैनाठेर मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों जल्द पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...